Total Users- 1,164,446

spot_img

Total Users- 1,164,446

Sunday, March 1, 2026
spot_img

दांतों का पीलापन ओवरऑल पर्सनैलिटी पर नेगेटिव असर डालता है,अपनाएं ये नुस्खे

चेहरा खूबसूरत होने से कुछ नहीं होता क्यूंकि मुंह खोलते ही अगर दांत पीले नजर आने लगें तो सारी सुंदरता बेकार लगने लगती है। मुस्कान हमारी पर्सनैलिटी का अहम हिस्सा है। अगर मुस्कुराते वक्त आपके पीले दांत नजर आएं तो आप न सिर्फ हंसी का पात्र बनते हैं बल्कि आपकी ओवरऑल पर्सनैलिटी पर भी नेगेटिव असर पड़ता है। कई बार रोजाना अच्छी तरह से दांतों को साफ करने के बाद भी दांतों में पीलापन आ जाता है। अगर आपके दांत भी पीले हो गए हैं तो डेंटिस्ट के पास जाकर महंगा ट्रीटमेंट करवाने से पहले एक बार इन घरेलू नुस्खों को अपनाकर देखें। दांतों का पीलापन और गंदगी सेहत के लिए भी कई तरीकों से नुकसानदायक साबित होती है। इसी के साथ आज हम आपको बताएंगे दांतों को पीला होने से बचने के कुछ उपाय

पीलापन का कारण
-तंबाकू ,गुटखा,शराब आदि के सेवन से दांतों पर पीलापन आ जाता है।
-खाने की गलत आदतें भी दाँतों को पीला बना देती है।

  • चाय ,कॉफी ,सॉफट ड्रीक के ज्यादा सेवन से भी दांत पीले पड़ जाते है।
  • विटामिन -डी की कमी से भी दांतो पर पीलापन नजर आने लगता है।
  1. बेकिंग सोडा और नींबू का रस
    बेकिंग सोडा और नींबू का रस दांतों का पीलापन दूर करने के लिए काफी लाभदायक माना जाता है। इसके लिए एक चम्मच बेकिंग सोडा में एक चम्मच नींबू का रस मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। उसके बाद इस पेस्ट को टूथब्रश की मदद से दांतों में अच्छी तरह से लगाकर 2-3 मिनट के लिए छोड़ दें फिर कुल्ला कर लें। हफ्ते में दो बार ऐसा करने से दांतों का पीलापन दूर हो जाएगा।
  2. सरसों का तेल और हल्दी
    इसके लिए एक चम्मच सरसों का तेल ले और उसमें आधा चम्मच हल्दी पाउडर मिलाकर उंगलियों से दांतों में लगाकर कुछ देर के लिए ऐसे ही छोड़ दें और फिर धो लें। कुछ दिनों तक ऐसा करने से आपको फर्क नजर आएगा। आप हल्दी की जगह नमक डालकर भी इसका इस्तेमाल हफ्ते में 2 बार कर सकते हैं।

3 सेब का सिरका
सेब का सिरका दांतों का पीलापन दूर करने के लिए काफी कारगर है। इसके लिए एक कप पानी में एक चम्मच सेब का सिरका डाल लें और उसके बाद नियमित रूप से ब्रश करने से पहले इससे गरारे करें, हफ्ते में 3 बार ऐस करने से धीरे-धीरे दांतों का पीलापन दूर हो जाता है।

4 स्ट्रॉबेरी से चमकाएं अपने दांत
1 या 2 फ्रेश स्ट्रॉबेरी लें और उन्हें अच्छी तरह से मैश कर लें। फिर इसे अपने दांतों पर 2 से 3 मिनट तक लगाकर रखें और फिर धो लें। आप चाहें तो स्ट्रॉबेरी लगाने के बाद अच्छी तरह से ब्रश भी कर सकते हैं। स्ट्रॉबेरी में मैलिक ऐसिड नाम का नैचरल इन्जाइम पाया जाता है जो दांतों का पीलापन दूर करने में सहायक है।

5 नीम की दातून
दांतों की सफाई के लिए नीम की दातुन से अच्छा कोई और विकल्प है ही नहीं। नीम की दातुन का इस्तेमाल करने से एक हफ्ते में ही आपके दांत चमकदार दिखने लगेंगे। इस बात का ध्यान जरुर रखें कि नीम का दातून पहले गर्म पानी से धो लें।

6 नमक और सरसों का तेल
इसके लिए आधे चम्मच नमक में सरसों की कुछ बूंदे ड़ाले उसके बाद इस मिश्रण से अपने दांतों पर मसाज करें ऐसा कुछ देर करने से आपके दाँतों का पीलापन दूर हो जाएगा।

More Topics

जानें ओट्स से कौन-कौन सी रेसिपी बना सकते है

ओट्स एक ऐसी चीज है, जोकि सेहत के लिहाज...

SIR प्रक्रिया पर उठाए सवाल,पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने

ममता बनर्जी ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण...

इसे भी पढ़े