Total Users- 1,164,069

spot_img

Total Users- 1,164,069

Saturday, February 28, 2026
spot_img

रात में क्यों दिखते हैं डायबिटीज के लक्षण?

डायबिटीज एक ऐसी बीमारी है जो बहुत समय तक चलती है और अधिकतर मरीजों को जीवन भर परेशान करती है। इस बीमारी में या तो शरीर में इंसुलिन की मात्रा कम बनती है या फिर शरीर बना हुआ इंसुलिन सही तरीके से इस्तेमाल नहीं कर पाता। इसी वजह से ब्लड शुगर लेवल बढ़ने लगता है, जो शरीर के कई हिस्सों को नुकसान पहुंचा सकता है। डायबिटीज के लक्षणों को दवाइयों और जीवनशैली में बदलाव (लाइफस्टाइल चेंज) करके मैनेज किया जा सकता है।

डायबिटीज को कैसे कंट्रोल किया जा सकता है?
हाई ब्लड शुगर के कई लक्षण होते हैं। इनमें से कुछ लक्षण ऐसे हैं, जो अक्सर रात के समय दिखाई देते हैं। अगर आपको रोज़ रात को ऐसी कोई परेशानी हो रही है, तो यह डायबिटीज का संकेत हो सकता है। इन लक्षणों को समय पर पहचान कर कंट्रोल करना जरूरी है, वरना ये स्थिति जानलेवा भी बन सकती है।

डायबिटीज के मरीजों को सोते समय ब्लड शुगर का स्तर बहुत ज्यादा (हाइपरग्लाइसेमिया) या बहुत कम (हाइपोग्लाइसेमिया) हो सकता है। यह दोनों ही स्थितियां शरीर के लिए खतरनाक हो सकती हैं और इन्हें नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। रात में ब्लड शुगर गिरने की स्थिति को “नोक्टर्नल हाइपोग्लाइसेमिया” कहा जाता है। यह तब होता है जब नींद के दौरान शुगर लेवल 70 mg/dL से कम हो जाता है। यह स्थिति खासकर उन लोगों में देखी जाती है जो इंसुलिन लेते हैं या कुछ खास डायबिटीज की दवाएं लेते हैं।

रात में शुगर कम होने के लक्षण क्या है?
नींद में पसीना आना: जिससे आपके कपड़े तक गीले हो सकते हैं।

बुरे सपने आना: लो ब्लड शुगर की वजह से डरावने सपने आ सकते हैं या नींद बार-बार टूट सकती है।
सुबह उठने पर थकान: बहुत ज्यादा थकावट या चिड़चिड़ापन महसूस होना, फोकस करने में दिक्कत।
शरीर में कांपना: नींद में ही शरीर कांप सकता है।
दिल की तेज धड़कन: रात में दिल की धड़कन तेज हो सकती है।
भूख या मतली महसूस होना: सुबह उठते ही भूख लगना या जी मिचलाना।

रात में हाई ब्लड शुगर होने के लक्षण क्या हैं?
बार-बार पेशाब आना: ज्यादा ग्लूकोज की वजह से किडनी पर दबाव पड़ता है और पेशाब ज्यादा आता है।
बहुत प्यास लगना और मुंह सूखना: रात में गला बार-बार सूखता है और बहुत पानी पीने की इच्छा होती है।
सिरदर्द होना: सुबह सिरदर्द महसूस होना, हाई शुगर का संकेत हो सकता है।
खराब नींद: रात में बार-बार नींद खुलना या सोने में दिक्कत होना।
धुंधला दिखना: आंखों में धुंधला या कमजोर दिखना।
मतली या थकान: रात में या सुबह जागने पर कमजोरी या जी मिचलाना।
हाई शुगर रात में इसलिए भी हो सकता है क्योंकि: आपने रात को भारी खाना खाया हो, समय पर इंसुलिन न लिया होया फिर ‘डॉन फेनोमेनन’ के कारण, जिसमें शरीर सुबह के वक्त ज्यादा ग्लूकोज छोड़ता है।

डायबिटीज के कुछ अन्य लक्षण
ज्यादा पसीना आना
हाथ-पैर में झनझनाहट या चुभन
त्वचा का सूखना
बार-बार खुजली होना

अगर रात में लक्षण दिखें तो क्या करना चाहिए?
सोने से पहले ब्लड शुगर की जांच करें — ग्लूकोज मीटर से।
भारी और मीठा खाना न खाएं — खासकर कार्बोहाइड्रेट से भरे स्नैक्स।
डॉक्टर की बताई दवाएं जरूर लें — किसी भी दवा को न छोड़ें।
लो शुगर की स्थिति में फौरन इलाज करें — जल्दी असर करने वाला ग्लूकोज पास में रखें।
अच्छी नींद की आदतें अपनाएं — समय पर सोएं और स्क्रीन टाइम कम करें।
जरूरत पड़ने पर डॉक्टर से सलाह लें — किसी भी बदलाव को नजरअंदाज न करें।

More Topics

जानें ओट्स से कौन-कौन सी रेसिपी बना सकते है

ओट्स एक ऐसी चीज है, जोकि सेहत के लिहाज...

SIR प्रक्रिया पर उठाए सवाल,पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने

ममता बनर्जी ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण...

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने दी जशपुर जिले को बड़ी सौगात

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने जशपुर जिले को विकास...

इसे भी पढ़े