Total Users- 1,177,108

spot_img

Total Users- 1,177,108

Friday, March 20, 2026
spot_img

कैंसर किन कारणों से होता है? कैंसर को लेकर सही जानकारी मिलेगी यहां

कैंसर दुनिया भर में मौत का एक बड़ा कारण है। वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन (WHO) के डेटा के अनुसार, 2020 में कैंसर से लगभग 10 मिलियन मौतें हुईं, यानी हर छह मौतों में से एक मौत कैंसर से हुई। हालांकि लोग अक्सर कैंसर के कारणों को लेकर गलतफहमी में रहते हैं। कई चीज़ों को हम बेवजह कैंसर का कारण मान लेते हैं, जबकि असली वजहें कुछ और ही होती हैं।

आइए समझते हैं असल में कैंसर किन वजहों से होता है।

इन चीजों को लेकर है गलतफहमी
मोबाइल फोन या वाई-फाई: अब तक के वैज्ञानिक सबूतों में मोबाइल या वाई-फाई से सीधे कैंसर होने की पुष्टि नहींहुई है।
माइक्रोवेव में बना खाना: माइक्रोवेव खाना सिर्फ गर्म करता है, खाने को कैंसरकारी नहीं बनाता (अगर सही बर्तन इस्तेमाल हों)।
कभी-कभार जंक फूड खाना: कभी-कभी जंक फूड खाने से कैंसर नहीं होता, खतरा तब बढ़ता है जब यह आदत बन जाए।
तनाव: तनाव खुद कैंसर नहीं बनाता, लेकिन यह इम्यून सिस्टम कमजोर कर सकता है।

कैंसर की यह है असली वजह
तंबाकू और धूम्रपान: सिगरेट, बीड़ी, गुटखा, पान मसाला यह कैंसर का सबसे बड़ा कारण माना जाता है।
शराब का अधिक सेवन: इससे मुंह, गला, लिवर और ब्रेस्ट कैंसर का खतरा बढ़ता है
गलत खानपान: प्रोसेस्ड फूड, बहुत ज्यादा तला-भुना, रेड मीट की अधिक मात्रा कैंसर को बढ़ावा देती है।
केमिकल्स: लंबे समय तक केमिकल और प्रदूषण के संपर्क में रहना जैसे कीटनाशक, जहरीले धुएं यह इंडस्ट्रियल केमिकल्स
सूरज की तेज किरणें (UV Rays): बिना सुरक्षा धूप में ज्यादा समय बिताना, स्किन कैंसर का खतरा बढ़ाता है

डॉक्टरों का संदेश
“कैंसर डर से नहीं, बल्कि लंबे समय तक चली गलत आदतों और लाइफस्टाइल से पनपता है।” कैंसर से बचना है तो तंबाकू और शराब से दूरी बना लें, संतुलित आहार, नियमित एक्सरसाइज और समय-समय पर स्क्रीनिंग टेस्ट से आप आने वाले संकट को टाल सकते हैं। ध्यान रखें कैंसर को लेकर अफवाहों से नहीं, सही जानकारी और स्वस्थ जीवनशैलीसे लड़ना चाहिए।

More Topics

विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल को अनुचित रूप से निशाना बनाया जा रहा – ममता बनर्जी

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने विधानसभा चुनावों...

श्रम विभाग की योजनाओं से श्रमिक बनेंगे आत्मनिर्भर, मिलेगा स्वरोजगार का अवसर

दीदी ई-रिक्शा एवं ई-रिक्शा सहायता योजना से होगा श्रमिकों...

छत्तीसगढ़ विधानसभा से पारित हुआ नगर एवं ग्राम निवेश (संशोधन) विधेयक 2026

छत्तीसगढ़ में सुनियोजित शहरी विकास को मिलेगी नई दिशा...

फसलचक्र परिवर्तन बना संजीवनी: बढ़ी आय, बचा पानी

कभी धान-प्रधान खेती के लिए पहचाने जाने वाले धमतरी...

आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की ताकत मिली- अमरिका बंजारे

महतारी वंदन योजना से ग्रामीण महिलाओं के जीवन में...

देश की एकता और धर्म के नाम पर हो रहा ध्रुवीकरण : स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद

बिलासपुर। शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर पहुंचे...

BSNL ने दो तिमाहियों में 280 करोड़ और 262 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ अर्जित किया -केंद्रीय संचार मंत्री सिंधिया

केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया...

इसे भी पढ़े