Total Users- 1,177,208

spot_img

Total Users- 1,177,208

Friday, March 20, 2026
spot_img

एसिडिटी, पेट का कैंसर जैसी गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं को बढ़ा सकता है,नजरअंदाज न करें

अगर पेट में किसी भी तरह की समस्या हो, तो उसे हल्के में न लें, क्योंकि अनदेखा करने से यह गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकता है। कभी-कभी यह स्थिति पेट के कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी का रूप ले सकती है। एसिडिटी, खट्टी डकारें, मोटापा और सीने में जलन जैसी समस्याएं पेट में कैंसर के संकेत हो सकती हैं।

एसिडिटी और इसके खतरनाक असर
एसिडिटी की समस्या अक्सर ऑयली और मसालेदार भोजन खाने या लंबे समय तक पेट खाली रहने के कारण होती है। हम इसे अक्सर हल्का समझते हैं, लेकिन यह कभी-कभी बहुत खतरनाक साबित हो सकती है। लगातार एसिडिटी की समस्या, खट्टी डकारें, मोटापा और सीने में जलन से पेट में कैंसर की कोशिकाएं विकसित हो सकती हैं। पेट में कैंसर ऊपरी हिस्से या निचले हिस्से में हो सकता है, और यह एक जानलेवा बीमारी बन सकती है। अगर समय रहते इसके लक्षणों का इलाज न किया जाए, तो यह जानलेवा भी हो सकता है।

पेट में कैंसर के लक्षण
हार्टबर्न (सीने में जलन) एक आम समस्या हो सकती है, लेकिन यह पेट के अल्सर या बैक्टीरियल इंफेक्शन का भी संकेत हो सकता है। कुछ कैंसर के रोगियों में भी सीने में जलन और एसिड रिफ्लक्स (खट्टी डकारें) जैसी समस्याएं होती हैं। अगर गैस्ट्रिक कैंसर का समय रहते इलाज न किया जाए, तो यह धीरे-धीरे पूरे शरीर में फैलकर जानलेवा हो सकता है।

पेट में कैंसर के कारण
अगर आप बार-बार एसिडिटी की समस्या से जूझ रहे हैं, तो यह पेट में पाइलोरी संक्रमण का कारण बन सकता है। यह संक्रमण पेट के डीएनए को नुकसान पहुंचाता है, जिससे पेट में कैंसर का खतरा बढ़ सकता है।

बचाव के तरीके

  1. पेट के कैंसर से बचने के लिए कुछ खास उपाय किए जा सकते हैं:
  2. ऑयली और मसालेदार भोजन से दूर रहें।
  3. वजन को नियंत्रित रखने के लिए नियमित व्यायाम और बैलेंस डाइट अपनाएं।
  4. रात में सोने से दो-तीन घंटे पहले खाना खाएं।
  5. खाने के बाद तुरंत न लेटें, बल्कि थोड़ी देर टहले।
  6. योग और एक्सरसाइज को अपने दैनिक रूटीन में शामिल करें।
  7. नशे से बचें, क्योंकि यह सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है।

पेट के कैंसर का उपचार
अगर पेट के कैंसर का सही समय पर पता चल जाए, तो इसका इलाज संभव है। इसमें सर्जरी, कीमोथेरेपी और रेडिएशन थेरेपी जैसे उपचार शामिल हो सकते हैं।

More Topics

विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल को अनुचित रूप से निशाना बनाया जा रहा – ममता बनर्जी

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने विधानसभा चुनावों...

श्रम विभाग की योजनाओं से श्रमिक बनेंगे आत्मनिर्भर, मिलेगा स्वरोजगार का अवसर

दीदी ई-रिक्शा एवं ई-रिक्शा सहायता योजना से होगा श्रमिकों...

छत्तीसगढ़ विधानसभा से पारित हुआ नगर एवं ग्राम निवेश (संशोधन) विधेयक 2026

छत्तीसगढ़ में सुनियोजित शहरी विकास को मिलेगी नई दिशा...

फसलचक्र परिवर्तन बना संजीवनी: बढ़ी आय, बचा पानी

कभी धान-प्रधान खेती के लिए पहचाने जाने वाले धमतरी...

आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की ताकत मिली- अमरिका बंजारे

महतारी वंदन योजना से ग्रामीण महिलाओं के जीवन में...

देश की एकता और धर्म के नाम पर हो रहा ध्रुवीकरण : स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद

बिलासपुर। शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर पहुंचे...

BSNL ने दो तिमाहियों में 280 करोड़ और 262 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ अर्जित किया -केंद्रीय संचार मंत्री सिंधिया

केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया...

इसे भी पढ़े