Total Users- 1,180,243

spot_img

Total Users- 1,180,243

Wednesday, March 25, 2026
spot_img

16 साल तक गूंगी बन कंपनी से लेती रही पेंशन, सच्चाई जानने के लिए कंपनी को हायर करना पड़ा प्राइवेट डिटेक्टिव

आज के समय में लोग पैसा कमाने के लिए तरह-तरह की हरकत करते हैं. एक ऐसा ही किस्सा इन दिनों स्पेन से सामने आया है. जहां एक महिला ने पेंशन पाने के लिए खुद को 16 साल के लिए गूंगा बना लिया और उनकी कहानी जब लोगों के सामने आई तो हर कोई दंग रह गया.
पैसा आज के समय में सबकी पहली जरूरत बन चुका है और इसे हर कोई कमाकर बड़ा आदमी बनना चाहता है. अब इसे कमाने के लिए कोई जी-तोड़ मेहनत करता है तो वहीं कुछ लोग ऐसे होते हैं जो कम समय में ज्यादा पैसे कमाने के लिए गलत तरीके का सहारा लेते हैं. ऐसी ही एक कहानी इन दिनों स्पेन से सामने आई है. जहां पेंशन का पैसा पाने के लिए एक महिला 16 साल के लिए गूंगी बन गई और उसकी कहानी जब लोगों के सामने आई तो हर कोई हैरान रह गया.

चर्चा में आई इस महिला ने गलत तरीके से पैसा कमाने के लिए ऐसा तरीका अपनाया, जिसकी कभी किसी ने उम्मीद नहीं की थी. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सिर्फ मुफ्त का पैसा कमाने के लिए ये लड़की 16 साल से गूंगी बनी हुई थी. हैरानी की बात तो ये है कि उसने ये नाटक इस तरीके से परफॉर्म किया, जिससे किसी को उसके बारे में कोई शक ना हो और उसके ऐसा करने से उसे 16 तक बिना मतलब में ही पेंशन मिलती रही!

कैसे खुली ये सच्चाई?

अंग्रेजी वेबसाइट ऑडिटी सेंट्रल में आई रिपोर्ट की माने तो एंडॉलुसिया नाम की महिला ने पेंशन के पैसे कमाने के लिए 16 साल गूंगी बनकर काट दिए. कहा जा रहा है कि ये महिला एक सुपरमार्केट में काम करती थी, लेकिन एक दिन उसके काम पर एक ग्राहक ने उस पर हमला कर दिया. जिससे उसे सदम लगा और ट्रॉमेटिक स्ट्रेस डिसऑर्डर का शिकार हो गई. जिस कारण उसकी आवाज चली. अब ये घटना वर्क प्लेस पर हुई थी तो ऐसे में उसे सोशल सिक्योरिटी की तरफ से स्थाई तौर पर डिसएबिलिटी पेंशन मिलने लगी

हालांकि कुछ सालों बाद वो ठीक है लेकिन उसने इस सिलसिले को ऐसे ही चलने दिया. ऐसे में दस साल बाद कंपनी जब इंश्योरेंस उसका रिव्यू किया तो उन्हें कुछ गड़बड़ लगा. जिसके बाद उन्होंने महिला के पीछे एक जासूस लगाया. जहां प्राइवेट डिटेक्टिव ने जांच शुरू की और कंपनी को बताया कि अब वो सामान्य तौर पर बोल सकती है लेकिन पेंशन के चक्कर में न बोलने की एक्टिंग कर रही है. जिसके बाद एक छोटी सी रिकॉर्डिंग के जरिए महिला पर केस किया और उसकी पेंशन बंद करवा दी. इसके अलावा उस पर जुर्माना भी लगाया गया.

More Topics

छत्तीसगढ़ में फिल्म निर्माण को मिलेगी नई दिशा

स्क्रिप्ट समिति गठन हेतु महत्वपूर्ण बैठक रायपुर। संस्कृति एवं राजभाषा...

कक्षा 12वीं की हिन्दी विषय की पुनः परीक्षा 10 अप्रैल को आयोजित होगी

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल रायपुर द्वारा हायर सेकेण्डरी स्कूल...

ईरान ने वार्ता के लिए ट्रंप के सामने रख दी कड़ी शर्त,हिज़्बुल्लाह के खिलाफ…

डोनाल्ड ट्रंप द्वारा वार्ता पुनः शुरू करने के प्रस्ताव...

राज्यपाल श्री डेका से नेता प्रतिपक्ष श्री महंत ने सौजन्य भेंट की

राज्यपाल रमेन डेका से आज यहां लोकभवन में छत्तीसगढ़...

इसे भी पढ़े