Total Users- 1,177,373

spot_img

Total Users- 1,177,373

Friday, March 20, 2026
spot_img

 सांप जैसा मुंह, छोटी पूंछ और नीली जीभ, जंगल में दिखा अजीब सा जीव, देखकर लोग हैरान

Viral Video: सोशल मीडिया पर आए दिन ऐसे-ऐसे वीडियो देखने को मिल जाते हैं, जो हैरान कर देते हैं. एक ऐसा ही वीडियो इन दिनों वायरल हो रहा है, जिसमें जंगल के बीच एक बेहद अजीब सा जीव दिखाई देता है. सांप जैसा चेहरा, छोटी पूंछ और नीली जीभ वाला यह अजीब जीव सचमुच किसी को भी चौंका देने के लिए काफी है.

दुनियाभर के जंगलों में जीव-जंतुओं की अनगिनत प्रजातियां हैं, जिनमें से कईयों के बारे में हम जानते हैं तो कई ऐसी भी प्रजातियां हैं, जिन्हें देखकर लगता है कि ये तो बड़ा ही अजीब जीव (Strange Creature) है. ऐसे ही एक अजीब से दिखने वाले जीव का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल (Viral Video) हो रहा है. इस जीव का मुंह सांप जैसा है, पूंछ बेहद छोटी है और सबसे खास बात कि इसकी जीभ नीली है. वीडियो सामने आते ही लोग हैरान-परेशान हो गए हैं और लगातार अनुमान लगाने में लगे हुए हैं कि आखिर ये कौन-सा जीव है.

वीडियो में आप देख सकते हैं कि जंगल में सूखे पत्तों के ऊपर कैसे एक अनोखा जीव बैठा हुआ है. उसका मुंह किसी सांप से मेल खाता है, लेकिन शरीर की बनावट छिपकली जैसी लगती है. फिर जैसे ही कैमरा करीब आता है, वो अचानक अपनी नीली जीभ बाहर निकालता है. इस पल को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स हैरान हैं और किसी ने इसे सांप की प्रजाति बताया है तो किसी का कहना है कि ये छिपकली की कोई दुर्लभ प्रजाति हो सकती है.वीडियो में आप देख सकते हैं कि जंगल में सूखे पत्तों के ऊपर कैसे एक अनोखा जीव बैठा हुआ है. उसका मुंह किसी सांप से मेल खाता है, लेकिन शरीर की बनावट छिपकली जैसी लगती है. फिर जैसे ही कैमरा करीब आता है, वो अचानक अपनी नीली जीभ बाहर निकालता है. इस पल को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स हैरान हैं और किसी ने इसे सांप की प्रजाति बताया है तो किसी का कहना है कि ये छिपकली की कोई दुर्लभ प्रजाति हो सकती है.

वीडियो तेजी से हो रहा वायरल

इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (ट्विटर) पर @TheeDarkCircle नाम की आईडी से शेयर किया गया है. महज 16 सेकंड के इस वीडियो को अब तक 40 हजार से भी अधिक बार देखा जा चुका है, जबकि सैकड़ों लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है और तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं भी दी हैं.

वीडियो देख एक यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा है, ‘अगर ये रात में दिख जाए तो हार्ट अटैक आ सकता है’, तो वहीं एक अन्य यूजर ने कहा, ‘प्रकृति में कितनी अद्भुत चीजें छिपी हैं, जिन्हें देखकर यकीन करना मुश्किल हो जाता है’.

क्या है ये अजीब सा जीव?

जानकारी के मुताबिक, अजीब का दिखने वाला ये जीव ब्लू-टंग स्किंक (Blue-tongued Skink) नाम की छिपकली है, जो ऑस्ट्रेलिया और एशिया के कुछ हिस्सों में पाई जाती है. इसकी सबसे खास पहचान है इसकी चमकीली नीली जीभ, जिसे यह खतरा महसूस होने पर बाहर निकालकर दुश्मन को डराने की कोशिश करती है.

More Topics

हिंसा की राह छोड़, उम्मीदों की दौड़, बस्तर नई पहचान की ओर

शांति, विश्वास और विकास-बस्तर हेरिटेज मैराथन एक मज़बूत संदेशबस्तर...

विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल को अनुचित रूप से निशाना बनाया जा रहा – ममता बनर्जी

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने विधानसभा चुनावों...

श्रम विभाग की योजनाओं से श्रमिक बनेंगे आत्मनिर्भर, मिलेगा स्वरोजगार का अवसर

दीदी ई-रिक्शा एवं ई-रिक्शा सहायता योजना से होगा श्रमिकों...

इसे भी पढ़े