Total Users- 1,180,184

spot_img

Total Users- 1,180,184

Wednesday, March 25, 2026
spot_img

जब हाईटेंशन लाइन पर साइन बोर्ड का टुकड़ा फंसा,कर्मचारी ने हाईटेंशन लाइन पर चढ़कर बोर्ड हटाया

तेज आंधी और बारिश के चलते नोएडा के कई इलाकों में भारी नुकसान हुआ है. कई जगहों पर पेड़ और बिजली के खंभे गिर गए, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ. इस बीच, सेक्टर-20 के पास एक हाइटेंशन लाइन पर तेज हवा के कारण उड़कर एक बड़ा साइनबोर्ड का टुकड़ा फंस गया. इस घटना से कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई. अगर लाइन टूट जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था, लेकिन बिजली विभाग के कर्मियों की तत्परता और बहादुरी ने इसे टाल दिया.

हाईटेंशन लाइन पर साइनबोर्ड का टुकड़ा अटकने के बाद बिजली विभाग का एक कर्मचारी अपनी जान जोखिम में डालकर हाई वोल्टेज लाइन पर चढ़कर साइनबोर्ड के टुकड़े हटा दिया. इस दौरान बिजली आपूर्ति को कुछ देर के लिए रोकना पड़ा था, लेकिन बिजली विभाग ने जल्द ही सप्लाई सुचारू कर दी. घटना के इस वीडियो को आसपास से गुजर रहे लोगों ने एक अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया जो अब तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में बिजली कर्मचारी को हाईटेंशन लाइन पर चढ़कर बोर्ड हटाते हुए देखा जा सकता है. लोग सोशल मीडिया पर बिजली विभाग के कर्मी की हिम्मत और समर्पण की जमकर तारीफ कर रहे हैं, जबकि एक यूजर ने तो कर्मचारी को ‘सुपरमैन’ बताया है.

More Topics

छत्तीसगढ़ में फिल्म निर्माण को मिलेगी नई दिशा

स्क्रिप्ट समिति गठन हेतु महत्वपूर्ण बैठक रायपुर। संस्कृति एवं राजभाषा...

कक्षा 12वीं की हिन्दी विषय की पुनः परीक्षा 10 अप्रैल को आयोजित होगी

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल रायपुर द्वारा हायर सेकेण्डरी स्कूल...

ईरान ने वार्ता के लिए ट्रंप के सामने रख दी कड़ी शर्त,हिज़्बुल्लाह के खिलाफ…

डोनाल्ड ट्रंप द्वारा वार्ता पुनः शुरू करने के प्रस्ताव...

राज्यपाल श्री डेका से नेता प्रतिपक्ष श्री महंत ने सौजन्य भेंट की

राज्यपाल रमेन डेका से आज यहां लोकभवन में छत्तीसगढ़...

इसे भी पढ़े