Total Users- 1,138,649

spot_img

Total Users- 1,138,649

Monday, December 15, 2025
spot_img

 तालाब किनारे फोटो खिंचा रही थी लड़की तभी निकला मगरमच्छ और फिर वीडियो देख कांप जाएगी रूह

वायरल वीडियो एक मगरमच्छ के हमले का है। इसमें विशाल मगरमच्छ अचानक एक लड़की को अपने शिकारी जबड़े में दबोचकर पानी में खींच ले जाता है। वायरल देखकर बड़े से बड़े हिम्मत वाले शख्स की भी रुह कांप सकती है।

सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफार्म है, जो लोगों के कई तरह से काम करता है। इंटरनेट के दौर में कई लोग रातों रात स्टार बन गए हैं, तो कई लोगों को सीख भी मिलती है। यहां पर आपको कई तरह के वीडियो देखने को मिलते हैं। इनमें शादी में डांस से लेकर जानवरों की लड़ाई तक वीडियो होते हैं। अब इस सोशल मीडिया पर एक बेहद डराने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। 

यह वायरल वीडियो एक मगरमच्छ के हमले का है। इसमें विशाल मगरमच्छ अचानक एक लड़की को अपने शिकारी जबड़े में दबोचकर पानी में खींच ले जाता है। वायरल देखकर बड़े से बड़े हिम्मत वाले शख्स की भी रुह कांप सकती है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़की तालाब के किनारे खड़ी है और तस्वीर खिंचवाने में व्यस्त है।

उसके एक लड़की भी खड़ी है, जो उसे कैमरे में कैद करने की कोशिश कर रही थी। लेकिन तभी एक विशाल मगरमच्छ पानी से आता है है और उस लड़की को अपनी जबड़े में पकड़ लेता है। यह देखकर लड़की के होश उड़ जाते हैं और वह डर के मारे एकदम सहम जाती है। 

वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। इसमें देख सकता है कि मगरमच्छ ने लड़की को दबोचा और तुरंत उसे तालाब की गहरी सतह की ओर खींचने लगा। लड़की को वह पूरी तरह से अपने मुंह में दबोच लेता है और सिर्फ लड़की का पैर नजर आ रहा है। 

इस दृश्य को देखकर दूसरी लड़की डर से घबरा जाती है और तुरंत मदद के लिए शोर मचाने लगाती है। लेकिन अचानक घटना घटने की वजह से लड़की को समझ नहीं आता है कि वह क्या करे। मगरमच्छ के हमले का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो लोग तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। 

More Topics

लियोनल मेसी का ‘GOAT India Tour 2025’ मुंबई पहुँचा: आज CCI और वानखेड़े में होंगे बड़े आयोजन

महाराष्ट्र। दुनिया के महानतम फुटबॉलरों में शुमार अर्जेंटीना के...

अमित शाह बस्तर ओलंपिक के समापन में शामिल, रायपुर में BJP और नक्सल ऑपरेशन की समीक्षा

छत्तीसगढ़। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शुक्रवार को बस्तर दौरे...

इसे भी पढ़े