Total Users- 1,177,432

spot_img

Total Users- 1,177,432

Friday, March 20, 2026
spot_img

बालोद में सरपंच की क्रूर हत्या, आरोपी ने गला रेतकर मार डाला, जांच जारी

सरपंच को छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के खेरथा बाजार में मार डाला गया। घटना के बाद आरोपी भाग गया है। सरपंच को धारदार हथियार से गला रेतकर मार डाला गया था।

दरअसल, यह मामला संजारी चौकी, डौंडीलोहारा थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने बताया कि देर रात एक अज्ञात ने 42 वर्षीय सरपंच विक्रम सिन्हा पर धारदार हथियार से हमला कर उनका गला काट दिया। इसके बाद आरोपी मौके से भाग गया।

सूचना मिलते ही डौंडीलोहारा और संजारी पुलिस मौके पर पहुंच गई और डॉग स्क्वायड को भी घटनास्थल पर बुलाया गया। पुलिस ने घटनास्थल से सबूत इकट्ठा किए और आरोपी की तलाश के लिए जांच अभियान तेज कर दिया है।

पुलिस ने कहा कि मामले की बारीकी से जांच की जा रही है और आरोपी को जल्दी गिरफ्तार करने के लिए महत्वपूर्ण सुरागों के साथ उनके परिजनों से पूछताछ की जा रही है। इलाके की जनता इस घटना से घबरा गई है।

More Topics

हिंसा की राह छोड़, उम्मीदों की दौड़, बस्तर नई पहचान की ओर

शांति, विश्वास और विकास-बस्तर हेरिटेज मैराथन एक मज़बूत संदेशबस्तर...

विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल को अनुचित रूप से निशाना बनाया जा रहा – ममता बनर्जी

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने विधानसभा चुनावों...

श्रम विभाग की योजनाओं से श्रमिक बनेंगे आत्मनिर्भर, मिलेगा स्वरोजगार का अवसर

दीदी ई-रिक्शा एवं ई-रिक्शा सहायता योजना से होगा श्रमिकों...

इसे भी पढ़े