Total Users- 1,177,394

spot_img

Total Users- 1,177,394

Friday, March 20, 2026
spot_img

6 जुआरियों को पकड़ा, 10 लाख से अधिक की राशि जब्त , पुलिस और साइबर सेल ने पार्षद के घर पर मारी रेड

राजनांदगांव। पुलिस और साइबर सेल ने पार्षद के घर पर रेड मारी और जुआ खेलते 6 जुआरियों को पकड़ा है। रेड की कार्रवाई में 10 लाख से अधिक की राशि बरामद की है। मामला बसंंतपुर थाना क्षेत्र का है।

जिले में अवैध रूप से जुआ, सट्टा पर अंकुश लगाने व आपराधिक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई करने का अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में आज देर रात थाना प्रभारी बसंतपुर के नेतृत्व और साइबर सेल राजनांदगांव कोतवाली थाना की एक संयुक्त टीम गठित की गई।

मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि पार्षद राजेश उर्फ चंपू गुप्ता अपने घर में ताश की 52 पत्ती पर अवैध रूप से जुआ खिला रहा है। सूचना पर राजेश गुप्ता के घर रेड कार्रवाई की गई, जहां पर 6 लोगों को ताश की 52 पत्ती पर रुपये पैसे की दांव लगाकर जुआ खेलते रंगे हाथ पकड़ा गया।

आरोपियों के कब्जे से ताश की 52 पत्ती, 10 लाख 5 हजार 500 सौ रुपए नगदी और 5 मोबाइल जब्त कर गिरफ्तार किया गया। मौके पर से मकान स्वामी राजेश गुप्ता और मोहम्मद इरफान उर्फ भुरू फरार हो गए। आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की गई । 

More Topics

हिंसा की राह छोड़, उम्मीदों की दौड़, बस्तर नई पहचान की ओर

शांति, विश्वास और विकास-बस्तर हेरिटेज मैराथन एक मज़बूत संदेशबस्तर...

विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल को अनुचित रूप से निशाना बनाया जा रहा – ममता बनर्जी

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने विधानसभा चुनावों...

श्रम विभाग की योजनाओं से श्रमिक बनेंगे आत्मनिर्भर, मिलेगा स्वरोजगार का अवसर

दीदी ई-रिक्शा एवं ई-रिक्शा सहायता योजना से होगा श्रमिकों...

इसे भी पढ़े