Total Users- 1,168,298

spot_img

Total Users- 1,168,298

Sunday, March 8, 2026
spot_img

गेंदबाज प्रवीण जयविक्रमा पर लगे फिक्सिंग के आरोप , भारत के खिलाफ सीरीज के बाद श्रीलंका को लगा झटका

श्रीलंका को टीम इंडिया के खिलाफ वनडे सीरीज जीत के बाद एक बड़ा झटका लगा है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने स्पिनर प्रवीण जयविक्रमा पर भ्रष्टाचार निरोधक संहिता के उल्लंघन का आरोप लगाया है। 25 साल के प्रवीण पर इंटरनेशनल क्रिकेट और लंका प्रीमियर लीग 2021 में तीन अलग-अलग संहिताओं के उल्लंघन का आरोप है।

ICC के मुताबिक, बाएं हाथ के लेग स्पिनर प्रवीण जयविक्रमा 15 इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं। उन्होंने दो घटनाओं की रिपोर्ट नहीं की। एक में इंटरनेशनल मैचों को फिक्स करने का केस था, जबकि दूसरा लंका प्रीमियर लीग से जुड़ा था। प्रवीण पर जांच में बाधा डालने का आरोप है। उन्होंने कई मैसेज डिलीट कर दिए थे।

प्रवीण जयविक्रमा का क्रिकेट करियर

श्रीलंका के गेंदबाज प्रवीण जयविक्रमा ने 2021 में डेब्यू किया था। वह इंटरनेशनल में तीनों फॉर्मेंट में खेल चुके हैं। उनके नाम तीनों फॉर्मेंट में पांच-पांच मैच दर्ज हैं। जयविक्रमा ने टेस्ट में 25, एकदिवसीय में 5 और टी20 में 2 विकेट चटकाएं हैं।

More Topics

महतारी गौरव वर्ष’ : महिला सशक्तिकरण के नवयुग की ओर अग्रसर छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ आज...

बाथ टॉवल की सही देखभाल और बदलने की जरुरी जानकारी

नहाने या हाथ पोंछने के बाद तौलिया हमारी त्वचा...

रेस्टोरेंट स्टाइल खिले-खिले चावल इस आसान टिप्स से घर पर बनाएं

रेस्टोरेंट में मिलने वाले खिले-खिले चावल देखने में जितने...

इसे भी पढ़े