Total Users- 1,168,298

spot_img

Total Users- 1,168,298

Sunday, March 8, 2026
spot_img

अमन सहरावत ने 10 घंटे में कम किया 4.5 किलो वजन, तभी जीत सके मेडल…

57 किलो वर्ग में भारत के पहलवान अमन सहरावत ने पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीता। अमन की सफलता की आश्चर्यजनक कहानी अब सामने आई है।

कांस्य पदक जीतने के बाद अमन के कोच जगमंदर सिंह ने बताया कि अमन गुरुवार को सेमीफाइनल मुकाबले में हार गए थे। इसके बाद जब उनका वजन किया गया तो 61 किलो 500 ग्राम निकला। इसके बाद अमन ने रातभर मेहनत की और करीब 10 घंटे में 4.5 किलो वजन कम कर लिया।

अमन सहरावत ने शुक्रवार देर रात हुए मुकाबले में 13-5 से डेरियन टोई क्रूज को हराकर कांस्य जीता। यह भारत के पहलवानी में 2024 पेरिस ओलंपिक में पहला मेडल है।

अमन का वादा- अगली बार गोल्ड

अमन सहरावत की चर्चा आज देशभर में हो रही है। अमन ओलंपिक में व्यक्तिगत मेडल जीतने वाले भारत के सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं। अमन ने 21 साल 0 महीने और 24 दिन की उम्र में पदक जीता। इससे पहले यह रिकॉर्ड पीवी सिंधु के नाम था, जिन्होंने 2016 में 21 साल 1 महीने और 14 दिन की उम्र में पदक जीता था। अमन ने और मेहनत करने तथा अगले ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने का वादा किया है।

More Topics

महतारी गौरव वर्ष’ : महिला सशक्तिकरण के नवयुग की ओर अग्रसर छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ आज...

बाथ टॉवल की सही देखभाल और बदलने की जरुरी जानकारी

नहाने या हाथ पोंछने के बाद तौलिया हमारी त्वचा...

रेस्टोरेंट स्टाइल खिले-खिले चावल इस आसान टिप्स से घर पर बनाएं

रेस्टोरेंट में मिलने वाले खिले-खिले चावल देखने में जितने...

इसे भी पढ़े