Paris Olympics 2024: पेरिस में खूब चली हरमनप्रीत सिंह की हॉकी स्टिक, दागे सबसे ज्यादा गोल

भारतीय हॉकी टीम ने हरमनप्रीत सिंह की कप्तानी में इतिहास रच दिया है। पेरिस ओलंपिक खेलों में कांस्य पदक जीता है। गुरुवार को स्पेन को 2-1 से हराया गया। हरमन की हॉकी स्टिक का जादू इस पूरे ओलंपिक खेल में देखा गया।

हरमनप्रीत सिंह ने पेरिस ओलंपिक के 8 मैचों में सबसे ज्यादा दस गोल किए। दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के ब्लेक गोवर्स (7) और तीसरे नंबर पर संयुक्त रूप से तीन खिलाड़ी हैं, जिन्होंने पांच गोल किए।

सात मैचों में दागे गोल

पेरिस ओलंपिक गेम्स में हरमनप्रीत सिंह ने आयरलैंड, ऑस्ट्रेलिया और स्पेन के खिलाफ दो-दो गोल किए। जबकि जर्मनी, ग्रेट ब्रिटेन, अर्जेंटीना और न्यूजीलैंड के खिलाफ एक-एक गोल दागे थे। वह सिर्फ बेल्जियम के खिलाफ मुकाबले में गोल नहीं कर पाए थे। इस मैच में टीम इंडिया 1-2 से हार गई थी।

पेरिस ओलंपिक 2024 में भारतीय हॉकी टीम

  • गोलकीपर- पीआर श्रीजेश
  • डिफेंडर- जरमनप्रीत सिंह, अमित रोहिदास, हरमनप्रीत सिंह, सुमित, संजय
  • मिडफील्डर- राजकुमार पाल, शमशेर सिंह, मनप्रीत सिंह, हार्दिक सिंह, विवेक सागर प्रसाद
  • फॉरवर्ड- अभिषेक, सुखजीत सिंह, ललित कुमार उपाध्याय, मंदीप सिंह, गुरजंत सिंह
  • रिजर्व खिलाड़ी- नीलकांत शर्मा, जुगराज सिंह, कृष्ण बहादुर पाठक

More Topics

भाई ने बहन-जीजा से 1.25 करोड़ की ठगी, फर्जी साइन कर फर्म से भी हटाया

रायपुर। तेलीबांधा थाना क्षेत्र में कारोबार में पार्टनरशिप और...

छ ग से दो खिलाड़ियों का चयन भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम में हुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ की दो होनहार हॉकी खिलाड़ी मधु सिदार...

छग में पहली बार 10 किलो एलपीजी कंपोजिट गैस सिलेंडर की सुविधा

छत्तीसगढ़ में पहली बार 10 किलो एलपीजी कंपोजिट गैस...

इसे भी पढ़े