Olympics 2024 Medal Tally: सिर्फ एक मेडल जीतकर भारत से आगे पहुंचा पाकिस्तान

पेरिस ओलंपिक में भारत अब तक पांच मेडल जीत चुका है। इसमें चार ब्रॉन्ज और एक सिल्वर मेडल शामिल है। भारत पेरिस ओलंपिक की पदक तालिका में 64वें नंबर पर है। वहीं, इस ओलंपिक में एकमात्र गोल्‍ड मेडल जितने वाला पाकिस्तान भारत से आगे निकल गया है।

दरअसल, पाकिस्तान ने इस पूरे इवेंट में एक ही गोल्‍ड मेडल जीता है। इसके दम पर पाकिस्तान पदक तालिका में भारत से आगे है और 53वें नंबर पर बना हुआ है।

अरशद नदीम पाकिस्तान का एकमात्र मेडल था। अरशद नदीम ने गुरुवार को 11.55 बजे जैवलिन थ्रो मुकाबले में 92.87 मीटर दूर भाला फेंका और पहले स्थान पर रहे। भारतीय खिलाड़ी नीरज चोपड़ा, हालांकि, 89.4 मीटर दूर भाला फेंककर दूसरे स्थान पर रहे और सिल्वर मेडल जीता।

इस मुकाबले के बाद अंक तालिका में बदलाव हुआ और पाकिस्‍तान 53वें नंबर पर आ गया। जबकि, भारत 64वें स्‍थान पर है।

More Topics

भाई ने बहन-जीजा से 1.25 करोड़ की ठगी, फर्जी साइन कर फर्म से भी हटाया

रायपुर। तेलीबांधा थाना क्षेत्र में कारोबार में पार्टनरशिप और...

छ ग से दो खिलाड़ियों का चयन भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम में हुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ की दो होनहार हॉकी खिलाड़ी मधु सिदार...

छग में पहली बार 10 किलो एलपीजी कंपोजिट गैस सिलेंडर की सुविधा

छत्तीसगढ़ में पहली बार 10 किलो एलपीजी कंपोजिट गैस...

इसे भी पढ़े