झमाझम वर्षा से सात दिन में पांच मीटर बढ़ा बांगो का जलस्तर

कोरबा। झमाझम वर्षा का असर बांगो बांध में दिखने लगा है। सात दिन पहले जल स्तर 348.01 था जो अब 353.01 मीटर हो गया है। बांध में अभी 59 फीसद पानी है। यह पूर्ण भराव से 41 फीसद पीछे है। पिछले चार वर्षों से बांध पूरी तरह नहीं भरा है। ऊपरी क्षेत्र कोरिया जिले में हो रही वर्षा से पूर्ण भराव की संभावना है। बांध के पानी भराव क्षेत्र में साल दर साल मड (कीचड़) की परत बढ़ रही है

साल भर पहले, जल संसाधन विभाग ने दिल्ली रिमोर्स सेंसर टेक्निक टीम से सर्वेक्षण कराया था। टीम ने बताया कि चार दशक में 151.3 मिलियन क्यूसेक मीटर जल संग्रहण में कमी आई है। यदि कीचड़ समय रहते नहीं निकाली गई तो बांध की भराव क्षमता कम हो जाएगी। बांगो बांध में 3046 मिलियन क्यूबिक मीटर का जल भराव क्षमता है। मिट्टी भराव से क्षमता 2894.70 मिलियन क्यूबिक मीटर हो गई है। बांगो बांध का जल भराव कोरिया जिले में वर्षा जल पर निर्भर करता है।

बांगो बांध के पानी से 24 छोटे-बड़े औद्योगिक संयंत्र के अलावा रायगढ़, जांजगीर तीन लाख 62 हजार हेक्टेयर कृषि भूमि में को जलापूर्ति होती है। पानी का उपयोग सिंचाई और उद्योग के अलावा निस्तारी के लिए भी होता। अकेले शहरी क्षेत्र दो बड़े जल आवर्धन योजनाओं से शहर के नौ लाख आबादी को जल आपूर्ति होती है। शहर के अलावा अब उपनगरीय क्षेत्रों व अन्य जिलों में पेयजल निदान के लिए पानी की मांग बढ़ने लगी है।

More Topics

 मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की संवेदनशील पहल

बाल देखरेख संस्थाओं के अनाथ एवं निराश्रित बच्चों को...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के जैविक उत्पादों की राष्ट्रीय मंच पर गूंज

बायोफैच इंडिया-2026 में गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के विष्णुभोग चावल और केवची...

केंद्र और विपक्ष के बीच सहमति न के कारण FCRA बिल संसद में पेश होने की संभावना कम

सरकारी सूत्रों के मुताबिक, गुरुवार को संसद में 'फॉरेन...

लोक कलाओं के संरक्षण और कलाकारों के आर्थिक सशक्तीकरण की दिशा में संस्कृति विभाग की महत्वपूर्ण पहल

मुख्यमंत्री लोक कलाकार प्रोत्साहन योजना-2026 के लिए आवेदन आमंत्रितचयनित...

इसे भी पढ़े