रायपुर से 14 एजेंट से तीन लाख से ज्यादा के टिकट बरामद , रेल टिकट दलालों पर आरपीएफ ने कसा शिंकजा

रायपुर। रेलवे सुरक्षा बल ने रायपुर के अलावा मंडल के सभी स्टेशनों और आसपास के क्षेत्रों में सक्रिय रेल टिकट दलालों पर फिर से शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। विशेष अभियान में 14 टिकट दलालों को पकड़ा गया है। सभी के कब्जे से 3,08,617 रुपये के टिकट जब्त किए गए। गिरफ्तारी के बाद इन एजेंटों के खिलाफ रेलवे एक्ट के तहत एक्शन लिया गया।

आरपीएफ अधिकारियों को लगातार शिकायतें मिल रही हैं कि दलाल यात्रियों से अधिक पैसे लेकर बकायदा टिकट दे रहे हैं और कंफर्म टिकट दिलाने का झांसा दे रहे हैं। ऐसे 12 से 15 दलालों की सूची बनाकर उनकी निरंतर निगरानी की जाती है।

टिकरापारा और भिलाई के रिसाली से दो टिकट दलालों को रंगे हाथ पुलिस ने 23 ई-टिकटों के साथ गिरफ्तार किया था। अब स्टेशन के आसपास कैफे और कंप्यूटर संस्थान की आड़ में ई-टिकट बेचने वाले दलालों पर कार्रवाई की योजना है, जो गुढ़ियारी, खमतराई, गंज, संतोषीनगर, शंकरनगर और पंडरी क्षेत्र में हैं।

आरपीएफ इन दिनों टिकट दलालों की धरपकड़ करने विशेष अभियान चला रही है। छत्तीसगढ़ के तीनों मंडल बिलासपुर, रायपुर और नागपुर के रूटों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई भी हो रही है। आरपीएफ की गुप्तचर शाखा ने रायपुर के अलावा बिलासपुर, रायगढ़ और ब्रजराजनगर, नैनपुर, कोरबा, भिलाई, अंबिकापुर, मनेंद्रगढ़, राजनांदगांव और डोंगरगढ़ में अवैध टिकट दलालों के खिलाफ कार्रवाई हुई।

रेलवे ने भी ट्रेन स्टेशनों पर अवैध वेंडिंग करने वालों पर कार्रवाई की है। रायपुर, बिलासपुर और नागपुर में छापेमारी करते हुए 117 अवैध वेंडरों को पकड़ लिया गया। 2024 में 7,501 अवैध वेंडरों पर कार्रवाई हुई है। उनसे चालिस लाख से अधिक का जुर्माना वसूला गया है।

More Topics

 मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की संवेदनशील पहल

बाल देखरेख संस्थाओं के अनाथ एवं निराश्रित बच्चों को...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के जैविक उत्पादों की राष्ट्रीय मंच पर गूंज

बायोफैच इंडिया-2026 में गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के विष्णुभोग चावल और केवची...

केंद्र और विपक्ष के बीच सहमति न के कारण FCRA बिल संसद में पेश होने की संभावना कम

सरकारी सूत्रों के मुताबिक, गुरुवार को संसद में 'फॉरेन...

लोक कलाओं के संरक्षण और कलाकारों के आर्थिक सशक्तीकरण की दिशा में संस्कृति विभाग की महत्वपूर्ण पहल

मुख्यमंत्री लोक कलाकार प्रोत्साहन योजना-2026 के लिए आवेदन आमंत्रितचयनित...

इसे भी पढ़े