Total Users- 1,177,350

spot_img

Total Users- 1,177,350

Friday, March 20, 2026
spot_img

खुद को रेलवे अधिकारी बताकर ठग लिए 19 लाख , रेलवे में नौकरी के नाम पर बड़ी ठगी, आरोपी गोंदिया से गिरफ्तार

छत्‍तीसगढ़ की बालोद पुलिस ने सरकारी नौकरी के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के सरगना को महाराष्ट्र के गोंदिया से गिरफ्तार किया है। जबकि दो अन्‍य सदस्‍यों को छत्‍तीसगढ़ से पकड़ा है।

गिरोह का सरगना उत्तम चंद खांडेकर वर्ष 2008 में सेवानिवृत्त सैनिक है। आरोपी भोले-भाले लोगों को नौकरी का सपना दिखाकर उनकी मेहनत की कमाई ठगता था, खुद को रेलवे अधिकारी बताता था। शातिर ठग पहले भी ठगी के तीन मामलों में जेल जा चुका है।

दरअसल, उत्तम अपने साथी डुलेश कुमार साहू और अंकुश मिश्रा के साथ मिलकर रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों से पैसे ऐंठता था। बालोद पुलिस को जब कई शिकायतें मिलीं, तो उन्होंने त्वरित कार्रवाई की। बालोद पुलिस ने भगवान सिंह धुव्र और हरीशचंद्र सिन्हा के नेतृत्व में दो विशेष टीमों का गठन किया, जिन्हें महाराष्ट्र के गोंदिया और नागपुर भेजा गया।

लेकिन बदमाश आरोपी अपने मूल स्थान से दूसरे स्थान पर छिपा हुआ था। तकनीकी साक्ष्यों की मदद से उत्तम चंद को गोंदिया से बालोद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। डुलेश कुमार साहू और अंकुश मिश्रा भी इस ठगी के खेल में गिरफ्तार हो चुके हैं।

More Topics

हिंसा की राह छोड़, उम्मीदों की दौड़, बस्तर नई पहचान की ओर

शांति, विश्वास और विकास-बस्तर हेरिटेज मैराथन एक मज़बूत संदेशबस्तर...

विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल को अनुचित रूप से निशाना बनाया जा रहा – ममता बनर्जी

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने विधानसभा चुनावों...

श्रम विभाग की योजनाओं से श्रमिक बनेंगे आत्मनिर्भर, मिलेगा स्वरोजगार का अवसर

दीदी ई-रिक्शा एवं ई-रिक्शा सहायता योजना से होगा श्रमिकों...

इसे भी पढ़े