Total Users- 1,170,310

spot_img

Total Users- 1,170,310

Thursday, March 12, 2026
spot_img

हॉटस्पॉट ऑन न करने पर पत्नी को मार डाला

हरियाणा के रोहतक में इस बात के लिए पति ने पत्नी की हत्या कर दी, क्योंकि पत्नी ने अपने मोबाइल फोन का इंटरनेट हॉटस्पॉट शेयर करने से मना कर दिया। थाना बहु अकबरपुर के मदीना गांव में हुए रेखा हत्याकांड में पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने जिस हथियार से पत्नी की हत्या की थी वह भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। आरोपी पति अजय से कई हथियार मिले हैं। पुलिस ने आरोपी को घर के पास से ही गिरफ्तार किया है। बहु अकबरपुर थाना प्रभारी ने बताया कि मंगलवार दोपहर को मदीना गांव में रेखा की हत्या कर दी गई थी। रेखा के भाई राजेश ने बहन की हत्या का आरोप उसके पति अजय और ससुर पर लगाया था। पुलिस ने अजय को मंगलवार को ही हिरासत में ले लिया था।आरोपी से पूछताछ की गई तो उसने पुलिस के सामने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी ने बताया कि पत्नी के मोबाइल इंटरनेट हॉटस्पॉट शेयर न करने पर उसे गुस्सा आ गया। इसके बाद उसने हथियार से वार कर पत्नी रेखा की हत्या कर दी। 

पुलिस ने बताया कि घटना के समय रेखा घर का काम कर रही थी। आरोपी अजय भी घर पर ही मौजूद था। इस दौरान अयज ने रेखा से थोड़ी देर के लिए इंटरनेट हॉटस्पॉट शेयर करने की बात कही थी, लेकिन रेखा ने हॉटस्पॉट शेयर करने से मना कर दिया। इसी बात पर अजय भड़क गया और उसने रेखा को मौत के घाट उतार दिया। 

थाना प्रभारी ने बताया कि अजय को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की निशानदेही पर हत्या के लिए इस्तेमाल किया गया धारदार हथियार बरामद कर लिया है।  उधर, रेखा के शव का बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव मायके वालों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया गया है।

More Topics

बिहार भर्ती बोर्ड की गंभीर लापरवाही ,एडमिट कार्ड पर पर कुत्ते की फोटो

बिहार के रोहतास में भर्ती परीक्षा प्रणाली की गंभीर...

साझी मेहनत, साझा समृद्धि — ‘बिहान’ से बदल रहा ग्रामीण महिला जीवन

धमतरी। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत संचालित छत्तीसगढ़...

धामी सरकार ने हरिद्वार कुंभ मेला 2027 के लिए 1000 करोड़ किये आवंटित

आध्यात्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने और राज्य के धार्मिक...

इसे भी पढ़े