Total Users- 1,169,166

spot_img

Total Users- 1,169,166

Tuesday, March 10, 2026
spot_img

सूर्यकुमार की प्रशंसा करते हुए वाशिंगटन साहब ने कहा, “वह एक “बड़े दिल वाला” कप्तान है जो जोखिम लेने से..।”

सूर्यकुमार यादव को ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर ने ‘बड़े दिल वाला’ कप्तान बताया है। उनकी कप्तानी की प्रशंसा करते हुए बहुत कुछ कहा है।

तीसरे और अंतिम टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में भारत ने श्रीलंका को हराया, ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर ने सूर्यकुमार यादव को ‘बड़े दिल वाला’ कप्तान बताया।

मंगलवार को खेले गए मैच में, सूर्यकुमार ने श्रीलंका की पारी के अंतिम क्षणों में कुछ दिलचस्प बदलाव किए। श्रीलंका को अंतिम दो ओवर में 12 रन चाहिए थे जब उन्हें 138 रन के लक्ष्य के सामने गेंद थमाई. रिंकू सिंह ने तीन रन देकर दो विकेट लिए। बाद में सूर्यकुमार ने अंतिम ओवर करने के लिए खुद आया और दो विकेट लगाकर स्कोर बराबर कर दिया।

भारत ने श्रीलंका को सुपर ओवर में हराया
श्रीलंका ने सुपर ओवर में चार गेंदों के भीतर दो विकेट खो दिए, लेकिन भारत ने पहली गेंद पर सूर्यकुमार के चौके की मदद से तीन रन का लक्ष्य हासिल कर श्रृंखला को क्लीन स्वीप किया। मैच के बाद सुंदर ने संवाददाताओं से कहा, “ईमानदारी से कहूं तो यह उनका कमाल है।” जब 12 गेंद पर 12 रन चाहिए थे और कुसल परेरा बल्लेबाजी कर रहे थे, तो सब रिंकू सिंह को गेंद देना उनकी नेतृत्व क्षमता का कमाल था। रिंकू ने उन्हें बाहर कर दिया, लेकिन सूर्या ने खुद आखिरी ओवर किया और हमें मैच जीता दिया।‘’

सूर्यकुमार यादव की प्रशंसा करते हुए वाशिंगटन सुंदर ने कहा, ‘‘हम सभी जानते हैं कि जब सूर्यकुमार बल्लेबाजी करने जाते हैं तो जोखिम लेने से नहीं डरते हैं। वह नेतृत्व में भी बहुत दिलवाले कप्तान हैं। उनका शानदार प्रदर्शन इस जीत का पूरा श्रेय है।सुंदर ने कहा कि भारत को श्रीलंका पर दबाव बनाए रखने के लिए बीच के ओवरों में विकेट लेना चाहिए, हालांकि मेजबान टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए अच्छी स्थिति में रही।

उन्होंने कहा,‘‘सूर्यकुमार हमसे कहते रहे की एक या दो विकेट लेने से मैच की स्थिति बदलेगी। विशेष कर इस तरह के कम स्कोर वाले मैच में जबकि विकेट से मदद मिल रही हो तब बल्लेबाजों पर दबाव होता है। वह हमसे कहते रहे की बीच के ओवरों में एक दो विकेट मिलने से हम मैच में बने रहेंगे और ठीक वैसा ही हुआ।’’

सुंदर ने 25 रन बनाने के अलावा दो विकेट भी लिए और उन्हें मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। उन्होंने कहा कि जब उन्हें सुपर ओवर करने के लिए कहा गया तो वह हैरान और खुश भी थे। उन्होंने कहा,‘‘ईमानदारी से कहूं तो मुझे नहीं पता था कि मैं गेंदबाजी करने जा रहा हूं, लेकिन बल्लेबाजों के बल्लेबाजी करने के लिए जाने के बाद सूर्या पीछे मुड़ा और उन्होंने कहा वाशिंगटन तुम गेंदबाजी करोगे। सच कहूं तो इससे मैं काफी खुश हुआ क्योंकि मुश्किल परिस्थितियों में कप्तान ने आप पर भरोसा दिखाया।’

More Topics

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर ग्राम छतौना में वृहद महतारी वंदन सम्मेलन आयोजित

विधायक सहित कलेक्टर-एसपी एवं अन्य जनप्रतिनिधि हुए शामिलविधायक ने...

सिर्फ 20 मिनट में बनाएं हेल्दी और टेस्टी रागी सूजी उपमा

ब्रेकफास्ट में रागी सूजी उपमा आपके लिए सबसे बेहतरीन...

इसे भी पढ़े