छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में किसानों और महिला स्व-सहायता समूहों (SHG) को कृषि व आजीविका गतिविधियों के लिए करोड़ों रुपए के ऋण और स्वीकृति पत्र वितरित किए जा रहे हैं। किसानों को खेती के खर्च और फसल की जरूरतों के लिए समय पर ऋण दिया जाता है । प्राथमिक कृषि सहकारी समितियों के माध्यम से किसानों को अल्पकालीन कृषि ऋण शून्य प्रतिशत ब्याज पर उपलब्ध कराया जाता है।
किसानों को सुलभ, पारदर्शी और समयबद्ध संस्थागत ऋण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया द्वारा एक भव्य मेगा कृषि ऋण आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन धमतरी में किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान बैंक के रायपुर रीजन ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए 92 किसान हितग्राहियों और महिला स्व-सहायता समूहों (SHG) के लिए कुल 71.49 करोड़ रुपये के कृषि ऋण स्वीकृत किए। इस वृहद आउटरीच कार्यक्रम में धमतरी एवं आसपास के क्षेत्रों से लगभग 100 किसान प्रतिनिधियों, स्व-सहायता समूहों की महिलाओं और बैंक अधिकारियों ने हिस्सा लिया।


