Total Users- 1,177,108

spot_img

Total Users- 1,177,108

Friday, March 20, 2026
spot_img

BSNL को जीयो-एयरटेल का बड़ा टैरिफ मिल गया! महज 15 दिन में इतने लाख नए यूजर्स जुड़े!

Tech News Desk: बीएसएनएल एक सरकारी टेलीकॉम कंपनी है, जो अपने किफायती प्लान्स के लिए जानी जाती है। यह एक बहुत पुरानी कंपनी है, लेकिन हाल ही में जब प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों ने अपने टैरिफ प्लान्स की कीमतों में बढ़ोतरी की, तो यह अधिक चर्चा में आ गया।

सबसे पहले देश के सबसे अमीर आदमी और जाने-माने बिजनेसमैन मुकेश अंबानी की टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो ने अपने रिचार्ज प्लान्स महंगे कर दिए। कंपनी ने रिचार्ज प्लान्स की कीमतों में 12.5 फीसदी से लेकर 25 फीसदी तक की बढ़ोतरी की। इसके बाद दूसरी टेलीकॉम कंपनियों एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया ने भी कीमतों में बढ़ोतरी कर दी।

बीएसएनएल की घर वापसी
बढ़ी कीमतों से परेशान होकर लोगों ने आलोचना शुरू कर दी। सोशल मीडिया पर बॉयकॉटजियो, बीएसएनएल की घर वापसी जैसे हैशटैग ट्रेंड करने लगे। लोगों ने सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल का रुख किया और अपने नंबर पोर्ट कराने की बात करने लगे। प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों के टैरिफ प्लान्स की कीमत बढ़ने से लोग बीएसएनएल की घर वापसी करने लगे।

बीएसएनएल की सर्विस
बीएसएनएल अपने किफायती रिचार्ज प्लान्स के लिए जरूर जानी जाती है। यही वजह है कि ज्यादातर लोग अपना नंबर जियो या एयरटेल से बीएसएनएल में पोर्ट करा रहे हैं। लेकिन, सर्विस के मामले में बीएसएनएल प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों से काफी पीछे है। प्राइवेट कंपनियां 5जी सर्विस दे रही हैं। वहीं, बीएसएनएल अभी भी 4जी सर्विस दे रहा है। यही वजह है कि आज के समय में बीएसएनएल प्राइवेट कंपनियों से काफी पीछे है। लेकिन, हमेशा ऐसा नहीं था।

एक समय में पॉपुलर थी कंपनी
एक समय में बीएसएनएल देश की लीडिंग टेलीकॉम कंपनी हुआ करती थी। इसका यूजर बेस भी काफी अच्छा था। करीब 20-25 साल पहले बीएसएनएल का टेलीकॉम मार्केट शेयर 18% से ज्यादा था, जो अब 2.5% से भी कम रह गया है। हालांकि, अब हालात बदल रहे हैं। प्राइवेट कंपनियों द्वारा रिचार्ज प्लान की कीमतें बढ़ाना बीएसएनएल के लिए संजीवनी साबित हुआ। जुलाई के पहले 15 दिनों में 15 लाख से ज्यादा यूजर जुड़े हैं। 8 साल में 7 करोड़ यूजर बीएसएनएल को छोड़ चुके हैं। बीएसएनएल को अभी अपनी सर्विस को और बेहतर बनाने की जरूरत है।

More Topics

विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल को अनुचित रूप से निशाना बनाया जा रहा – ममता बनर्जी

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने विधानसभा चुनावों...

श्रम विभाग की योजनाओं से श्रमिक बनेंगे आत्मनिर्भर, मिलेगा स्वरोजगार का अवसर

दीदी ई-रिक्शा एवं ई-रिक्शा सहायता योजना से होगा श्रमिकों...

छत्तीसगढ़ विधानसभा से पारित हुआ नगर एवं ग्राम निवेश (संशोधन) विधेयक 2026

छत्तीसगढ़ में सुनियोजित शहरी विकास को मिलेगी नई दिशा...

फसलचक्र परिवर्तन बना संजीवनी: बढ़ी आय, बचा पानी

कभी धान-प्रधान खेती के लिए पहचाने जाने वाले धमतरी...

आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की ताकत मिली- अमरिका बंजारे

महतारी वंदन योजना से ग्रामीण महिलाओं के जीवन में...

देश की एकता और धर्म के नाम पर हो रहा ध्रुवीकरण : स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद

बिलासपुर। शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर पहुंचे...

BSNL ने दो तिमाहियों में 280 करोड़ और 262 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ अर्जित किया -केंद्रीय संचार मंत्री सिंधिया

केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया...

इसे भी पढ़े