Total Users- 1,167,092

spot_img

Total Users- 1,167,092

Friday, March 6, 2026
spot_img

पेरिस ओलंपिक का आगाज: फ्रांस की कला-संस्कृति की झलक, पीवी सिंधू-शरत कमल ने थामा भारतीय तिरंगा

फ्रांस की राजधानी पेरिस में 33वें ग्रीष्मकालीन ओलंपिक खेलों का आगाज फ्रेंच कला, संस्कृति की झलक के साथ हो गया। भारतीय दल का नेतृत्व दो बार की ओलंपिक पदक विजेता और स्टार टेबल टेनिस खिलाड़ी शरत कमल ने किया।

Paris: 33वें ग्रीष्मकालीन ओलंपिक खेलों ने फ्रांस की राजधानी पेरिस में आधिकारिक उद्घाटन किया। लंदन के बाद पेरिस तीन बार ओलंपिक खेलों की मेजबानी करने वाले दूसरे शहर बन गया है। पेरिस ने पहले दो बार 1900 और 1924 में ओलंपिक खेलों की मेजबानी की थी। 100 वर्षों के अंतराल के बाद पेरिस में फिर से ओलंपिक खेल हुए हैं। फ्रेंच ने सौ वर्ष बाद आए मौके को यादगार बनाने का कोई मौका नहीं गंवाया। महिलाओं के अधिकारों के लिए लड़ने वाली महिलाओं का योगदान समारोह में शानदार तरीके से सम्मानित किया गया।

पहली बार नदी पर निकली प्लेयर्स परेड

ओलंपिक खेलों के इतिहास में पहली बार प्लेयर्स परेड का आयोजन स्टेडियम से बाहर सीन नदी पर हुआ। स्पेशल बोट्स पर खिलाड़ियों की परेड निकाली गई। 6 किमी लंबी परेड में भाग ले रहे 206 देशों (रेफ्यूजी सहित) के खिलाड़ी सफेद रंग की बोट्स में सवार होकर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। नदी के किनारे बने घरों की बालकनी पर खड़े होकर स्थानीय लोगों ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। कार्यक्रम में मशहूर पॉप सिंगर लेडी गागा सहित कई जाने माने कलाकारों ने भी परफॉर्म किया। समारोह में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों मौजूद रहे।

भारतीय खिलाड़ियों ने पहने पारंपरिक परिधान

प्लेयर्स परेड की शुरुआत ओलंपिक खेलों के जन्मदाता देश ग्रीस के साथ हुई। इसके बाद दूसरे नंबर पर रेफ्यूजी टीम ओलंपिक के झंडे तले परेड में शिरकत करने आई। तीसरे नंबर पर अफगानिस्तान का दल था जिनकी अगुआई महिला धावक ने की। भारतीय दल 84वें पायदान पर परेड में रहा। भारतीय दल की अगुआई दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू और टेबल टेनिस स्टार अचंता शरत कमल ने की। भारत के 117 में 78 खिलाड़ियों ने परेड में हिस्सा लिया। भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पीटी ऊषा और भारतीय दल के ओलंपिक प्रमुख गगन नारंग भी नजर आए। भारतीय महिला और पुरुष खिलाड़ियों ने सफेद, हरे और केसरिया रंग वाले डिजाइन कपड़े पहने थी। भारतीय महिला खिलाड़ी साड़ी और पुरुष खिलाड़ी कुर्ता-पजामा और सदरी पहने थे। जिसके बॉर्डर हरे और केसरिया रंग के थे।

ये भारतीय खिलाड़ी आए परेड में नजर

उद्धाटन समारोह में भारत के लिए पीवी सिंधू (बैडमिंटन) और अचंता शरत कमल (टेबल टेनिस) के अलावा दीपिका कुमारी और तरूणदीप राय(तीरंदाजी), लवलीना बोरगोहेन (मुक्केबाजी), मनिका बत्रा (टेबल टेनिस), रोहन बोपन्ना, सुमित नागल और श्रीराम बालाजी (टेनिस), अंजुम मुदगल, सिफत कौर सामरा, ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर और अनीश (निशानेबाजी ), अनुष अग्रवाला(घुड़सवारी), शुभंकर शर्मा (गोल्फ), कृष्ण पाठक, नीलकांत शर्मा और जुगराज सिंह (हॉकी), तूलिका मान (जूडो), विष्णु सरवनन और नेत्रा कुमानन (पाल नौकायन ), श्रीहरि नटराज और धिनिधि देसिंघु (तैराकी) ने शिरकत की।

More Topics

इंडिया स्किल 2025-26 में छत्तीसगढ़ को मिली ऐतिहासिक सफलता

-छत्तीसगढ़ के प्रतिभागियों ने ईस्ट ज़ोन प्रतियोगिता में जीते...

सोनिया गांधी ने पीएम मोदी के विदेश नीति पर उठाए सवाल,चुप क्यों है सरकार

राहुल गांधी ने स्पष्ट कहा कि सुरक्षा चिंताएँ वास्तविक...

रूखे बालों में आ जाएगी जान, एलोवेरा के इस आसान नुस्खे से बनाएं नेचुरल कंडीशनर

प्रदूषण, केमिकल युक्त हेयर प्रोडक्ट्स और गलत हेयर केयर...

होली के मौके पर ठंडी-ठंडी ठंडाई घर पर ही बनाएं

होली में रंग खेलने के बाद जब गला सूख...

 90 वर्षीय चाका बाई पुनः सुन सकती है जीवन की मधुर ध्वनि

-मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में श्रवणदोष से पीड़ित चाका बाई...

इसे भी पढ़े