Total Users- 1,157,371

spot_img

Total Users- 1,157,371

Sunday, February 8, 2026
spot_img

शरद पवार के एनसीपी और अजित पवार की एनसीपी के मर्जर की चर्चाएं,पुराने समझौते का ब्लूप्रिंट होगा अमल

महाराष्ट्र में शरद पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी (एसपी) और अजित पवार की एनसीपी के मर्जर की चर्चाएं तेज हैं। जानकारी के मुताबिक ऐसा होने की सूरत में पुराना समझौते का ब्लूप्रिंट ही अमल में लाया जाएगा।

इस समझौते के मुताबिक अजित पवार महाराष्ट्र की सियासत संभालेंगे। वहीं, लोकसभा सांसद सुप्रिया सुले के जिम्मे दिल्ली रहेगी और वह राष्ट्रीय स्तर के मामले देखेंगी। बेहद विश्वसनीय सूत्रों के हवाले से आ रही खबर में यह दावे किए जा रहे हैं।

असल में एनसीपी-एसपी के दिग्गज शरद पवार का राज्यसभा कार्यकाल अप्रैल 2026 में खत्म हो जाएगा। माना जा रहा है कि 85 साल के हो चुके शरद पवार, इसके बाद सक्रिय राजनीति से संन्यास ले लेंगे। गौरतलब है कि पहले भी शरद पवार राजनीति छोड़कर सोशल वर्क को ज्यादा समय देने की इच्छा जता चुके हैं।

पारिवारिक कार्यक्रमों से इतर पवार परिवार के बीच कई मीटिंग्स का दौर चला है। बताया जाता है कि इस दौरान तय किया गया है कि शरद पवार को अब बागडोर अजित पवार के हाथों में सौंप देनी चाहिए। ताकि गलाकाट सियासी प्रतिस्पर्धा के दौर में वह परिवार को आगे लेकर जाएं।

More Topics

इसे भी पढ़े