Total Users- 1,157,656

spot_img

Total Users- 1,157,656

Monday, February 9, 2026
spot_img

मर्डर : युवक की हत्या कर प्राइवेट पार्ट काटा

बलरामपुर जिले में एक आश्चर्यजनक मर्डर का मामला सामने आया है। जहां आरोपी ने एक युवक की हत्या करने के बाद उसका एक हाथ और लिंग काटकर एक झोले में भर लिया और पूरे गांव में घूमकर सबको बताया। मृतक की लाश को भी आरोपी ने जंगल में दफन कर दिया था। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने आज मरने वाले शव को कब्र से निकाला और मामले की जांच में जुट गई है। आरोपी अभी भी फरार है।

मामला सामरी पाठ थाना क्षेत्र के ग्राम डूमरखोली सरनाटोली का है। मृतक युवक का नाम विनोद बिराजिया था और वह गांव में छोटी-मोटी चोरी किया करता था। मृतक शराब पीने का भी आदी था और उसकी यही आदत ने उसकी जान ले ली।

पुलिस ने बताया कि मृतक ने आरोपी के घर से महुआ चोरी की थी। वह इससे परेशान था और उसे मारने के लिए खोज रहा था। आरोपी मगधु बिराजिया ने पहले युवक को मार डाला, फिर उसका एक हाथ और लिंग काटकर झोले में डाल दिया। वह इन दोनों को लेकर गांव में घूम रहा था और लोगों से बातें करता था। पहले किसी ने उसकी बात पर विश्वास नहीं किया, लेकिन जब कब्र को जंगल में जाकर खुदवाया गया, तो सबके होश उड़ गए। पुलिस ने मामले में हत्या का अपराध दर्ज कर आरोपी की खोज शुरू कर दी है।

More Topics

एपस्टीन फाइल में दलाई लामा के नाम को उनके कार्यालय ने बताया निराधार

यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन से जुड़ी फाइलों में दलाई...

छत्तीसगढ़ में 5 मेडिकल हब

रायपुर। केंद्रीय आवास एवं शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल...

शासन के सहयोग से आत्मनिर्भरता की राह पर दिव्यांग राजेश कुमार पटेल

व्यावसायिक प्रशिक्षण बना आजीविका और आत्मसम्मान का आधार रायपुर। दृढ़...

खेल मड़ई बना स्वास्थ्य और सौहार्द का मंच – मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े

रायपुर। महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री...

इसे भी पढ़े