रक्षाबंधन पर घर जाने कंफर्म टिकट के लिए मची मारामारी, दिल्ली, मुंबई, हावड़ा रूट की ट्रेनों में अभी से लंबी वेटिंग

रायपुर। सावन के साथ ही त्योहारी सीजन शुरू होते ही लंबी दूरी की एक्सप्रेस ट्रेनों की बुकिंग बढ़ गई है। 19 अगस्त को रक्षाबंधन का पर्व मनाया जाएगा, इसे ध्यान में रखकर बिहार, झारखंड, उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश, दिल्ली, मुंबई और हावड़ा रूट की अधिकांश ट्रेनों में अभी से लंबी वेटिंग चल रही है। ऐसे में यात्रियों को कंफर्म टिकट पाने मारामारी करनी पड़ रही है।

रक्षाबंधन पर्व पर घर जाने वाले लोग, पिछले तीन महीने से लगातार 300 से अधिक ट्रेनें रद होने के बाद भी ट्रेनों में अग्रिम बुकिंग कर रहे हैं। रेलवे ने अभी तक उन ट्रेनों को रद नहीं किया है, जिनमें अधिकांश यात्री घर लौटने के लिए टिकट खरीद रहे हैं। रायपुर से दिल्ली, मुंबई, हावड़ा समेत उत्तर प्रदेश और बिहार जाने वाले समता, छत्तीसगढ़, सारनाथ और गीतांजलि एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में वेटिंग अभी से 50 से 70 के पार पहुंच चुका है। आने वाले दिनों में तीसरे और पहले कोच में भी वेटिंग की व्यवस्था होगी।

मार्च से जून के बीच दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ट्रेनों के विलंब से आने-जाने और पटरियों के काम के चलते अभी तक 300 से अधिक ट्रेनों को रद कर चुका है। इससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। जोन के अधिकारियों का दावा है कि रक्षाबंधन पर्व को ध्यान में रखकर फिलहाल ट्रेनें रद नहीं होगी, लेकिन पर्व से पहले ट्रेन का परिचालन बिगड़ सकता है। दपूमरे के अलावा दूसरे मंडल में पटरियों का काम जरूर चलेगा, इससे ट्रेनों के परिचालन पर असर पड़ सकता है।

यात्रियों को प्रमुख ट्रेनों को छोड़कर लगातार रद होने वाली ट्रेनों के सभी कोचों में आसानी से टिकट मिल रहे हैं। विशेष रूप से, कई ट्रेनों में सीट उपलब्ध हैं, जैसे हमसफर, भगत की कोठी, रीवा-बिलासपुर, बीकानेर एक्सप्रेस, एलटीटी स्पेशल और विशाखापटनम एक्सप्रेस। ट्रेनों में सात अगस्त से पहले कंफर्म सीटें मिलने की संभावना है।

More Topics

रायपुर स्टेशन पर 500 किलो नकली पनीर जब्त

खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने रायपुर रेलवे स्टेशन पर...

महुआ ने बदली महिलाओं की जिंदगी

वन धन योजना से मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान रायपुर।...

 मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की संवेदनशील पहल

बाल देखरेख संस्थाओं के अनाथ एवं निराश्रित बच्चों को...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के जैविक उत्पादों की राष्ट्रीय मंच पर गूंज

बायोफैच इंडिया-2026 में गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के विष्णुभोग चावल और केवची...

केंद्र और विपक्ष के बीच सहमति न के कारण FCRA बिल संसद में पेश होने की संभावना कम

सरकारी सूत्रों के मुताबिक, गुरुवार को संसद में 'फॉरेन...

इसे भी पढ़े