Total Users- 1,157,656

spot_img

Total Users- 1,157,656

Monday, February 9, 2026
spot_img

चेन स्नेचिंग करने वाले 4 बदमाश चढ़े पुलिस के हत्थे

बिलासपुर, सिविल लाइन थाना क्षेत्र के रिवर व्यू में मंगलवार सुबह एक महिला प्रोफेसर से चैन स्नैचिंग करते हुए चार युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। तिलक नगर निवासी डॉ. मेघा दाभडकर ने घटना को सिविल लाइन थाने में दर्ज कराया था। इसके बाद पुलिस ने इन आरोपियों की खोज कर उन्हें पकड़ लिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह पीड़िता अरपा नदी के किनारे रिवर व्यू में टहल रही थीं जब एक अज्ञात मोटर सायकल चालक उनके पास आकर उनके गले में पहनी सोने की मंगलसूत्र को छीनकर भाग गया। पुलिस ने घटना की सूचना मिलते ही मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने जांच के दौरान 200 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले और मुखबिर की सूचना पर संदेहियों को घेर लिया। हिरासत में लिए गए आरोपियों ने चोरी का सामान अपने अन्य साथियों को बेचना स्वीकार कर लिया।

शेख फैजुद्दीन, कृष्ण उपाध्याय, श्रीदीप शर्मा और तनिष्क सलूजा को मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना में प्रयोग की गई मोटरसाइकिल और मंगलसूत्र को पुलिस ने बरामद कर लिया है। पुलिस ने सभी आरोपियों को भारतीय न्याय संहिता की धारा 304 के तहत गिरफ्तार कर लिया है और उन्हें जेल भेज दिया है।

More Topics

एपस्टीन फाइल में दलाई लामा के नाम को उनके कार्यालय ने बताया निराधार

यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन से जुड़ी फाइलों में दलाई...

छत्तीसगढ़ में 5 मेडिकल हब

रायपुर। केंद्रीय आवास एवं शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल...

शासन के सहयोग से आत्मनिर्भरता की राह पर दिव्यांग राजेश कुमार पटेल

व्यावसायिक प्रशिक्षण बना आजीविका और आत्मसम्मान का आधार रायपुर। दृढ़...

खेल मड़ई बना स्वास्थ्य और सौहार्द का मंच – मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े

रायपुर। महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री...

इसे भी पढ़े