Total Users- 1,178,849

spot_img

Total Users- 1,178,849

Tuesday, March 24, 2026
spot_img

गर्मी के मौसम में रोज कितना पानी पीना चाहिए? कम पानी पीने से हो सकती हैं ये तीन दिक्कतें

पानी हमारे शरीर के लिए ईंधन की तरह काम करता है। मगर अक्सर लोगों के मन में सवाल होता है कि आखिर एक दिन में कितना पानी पीना अच्छा रहता है। आइए इस लेख में इसी सवाल का जवाब ढूंढते हैं।

गर्मी का मौसम आते ही हमारे शरीर को अधिक पानी की आवश्यकता होती है। पसीने के जरिए शरीर से काफी पानी निकल जाता है, इसलिए शरीर को हाइड्रेटेड रखना बहुत जरूरी है। लेकिन अक्सर लोग पर्याप्त पानी नहीं पीते हैं, जिससे कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। अब बहुत से लोगों के मन में सवाल होगा कि एक आम इंसान को आखिर दिनभर में कम से कम कितना पानी पीना चाहिए। आइए इस लेख में इसी के बारे में विस्तार से जानते हैं, साथ ही ये भी जानेंगे कि पानी कम पीने से सेहत पर क्या असर पड़ता है?

गर्मियों में कितना पानी पीना चाहिए?
एक्सपर्ट्स के मुताबिक, गर्मियों में वयस्कों को आमतौर पर प्रतिदिन 8-10 गिलास पानी पीने की सलाह दी जाती है। यानी हर दिन 2-3 लीटर पानी पीना चाहिए। हालांकि, यह मात्रा व्यक्ति की शारीरिक गतिविधि, जलवायु और स्वास्थ्य स्थिति पर निर्भर करती है। जैसे अगर आप ज्यादा व्यायाम करते हैं या कोई शारीरिक रूप से कठिन काम करते हैं, तो आपको अधिक पानी पीने की आवश्यकता होगी। साथ ही जो लोग गर्म वातावरण में रहते हैं उन्हें अधिक पानी पीने की आवश्यकता होती है।

कम पानी पीने से होने वाली परेशानियां
हम सभी जानते हैं कि पानी हमारे शरीर के लिए ईंधन की तरह होता है। ये न सिर्फ हमें हाइड्रेट रखता है, बल्कि शरीर को हेल्दी बनाए रखने में भी अहम भूमिका निभाता है। कम पानी पीने से शरीर को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है, जो छोटी समस्याओं से शुरू होकर गंभीर बीमारियों तक पहुंच सकती हैं। आइए जानते हैं-

1. डिहाइड्रेशन
पानी की कमी से थकान, चक्कर आना, सिरदर्द और मुंह सूखने जैसी समस्याएं होती हैं। कई बार डिहाइड्रेशन की वजह से बेहोश होने की आशंका भी बढ़ जाती है। ऐसे में गर्मियों के मौसम में हर इंसान को रोज भरपूर पानी पीना चाहिए।

2. पाचन संबंधी दिक्कतें
पानी पाचन के लिए बेहद जरूरी होता है। कम पानी पीने से कब्ज की शिकायत होना बहुत आम बात है। साथ ही, पेट में गैस, ब्लोटिंग और अपच जैसी परेशानियां भी बढ़ सकती हैं।

3. किडनी पर असर
किडनी शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालती है, जिसमें पानी अहम भूमिका निभाता है। कम पानी पीने से किडनी पर दबाव पड़ता है और किडनी स्टोन या यूरिन इन्फेक्शन का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए इससे बचने के लिए एक आम इंसान को रोज 2-3 लीटर पानी पीना चाहिए।

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

More Topics

नवरात्रि व्रत में भी खा सकते है समा चावल का हेल्दी और स्वादिष्ट उपमा

नवरात्रि व्रत में साबूदाना और कुट्टू से हटकर कुछ...

इसे भी पढ़े