Total Users- 1,177,087

spot_img

Total Users- 1,177,087

Friday, March 20, 2026
spot_img

ओडिशा: 10 रुपये के लिए बेटे ने की पिता की निर्मम हत्या, कटा सिर लेकर थाने पहुंचा

ओडिशा के मयूरभंज जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां महज 10 रुपये के लिए एक बेटे ने अपने पिता की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी ने गुटखा खरीदने के लिए पैसे मांगे, लेकिन जब पिता ने देने से इनकार कर दिया, तो गुस्से में आकर उसने धारदार हथियार से उनका सिर काट दिया। इतना ही नहीं, हत्या के बाद आरोपी खुद अपने पिता का कटा हुआ सिर लेकर पुलिस थाने पहुंच गया और आत्मसमर्पण कर दिया।

गुस्से में की हत्या, मां डरकर भागी

यह दर्दनाक घटना मंगलवार को मयूरभंज जिले के चंदुआ गांव में घटी। पुलिस अधिकारी के मुताबिक, आरोपी और उसके माता-पिता के बीच किसी बात को लेकर तीखी बहस हो रही थी। इसी दौरान जब पिता ने 10 रुपये देने से मना किया, तो गुस्साए बेटे ने धारदार हथियार से उन पर हमला कर दिया और उनका सिर काट दिया।

घटना के समय आरोपी की मां भी वहां मौजूद थी, लेकिन पति की हत्या होते देख वह डरकर मौके से भाग गई। मृतक की पहचान 70 वर्षीय बैधार सिंह के रूप में हुई है।

हत्या के बाद थाने जाकर किया सरेंडर

बारीपदा के उप-विभागीय पुलिस अधिकारी प्रवत मल्लिक ने बताया कि यह पूरी घटना महज 10 रुपये के विवाद से शुरू हुई थी। बेटे की यह क्रूरता इलाके में चर्चा का विषय बन गई है। पुलिस को जानकारी मिलते ही फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर जांच के लिए भेज दिया गया।

इलाके में फैला मातम

इस घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। जिसने भी इस क्रूर हत्या के बारे में सुना, वह सन्न रह गया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।

More Topics

विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल को अनुचित रूप से निशाना बनाया जा रहा – ममता बनर्जी

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने विधानसभा चुनावों...

श्रम विभाग की योजनाओं से श्रमिक बनेंगे आत्मनिर्भर, मिलेगा स्वरोजगार का अवसर

दीदी ई-रिक्शा एवं ई-रिक्शा सहायता योजना से होगा श्रमिकों...

छत्तीसगढ़ विधानसभा से पारित हुआ नगर एवं ग्राम निवेश (संशोधन) विधेयक 2026

छत्तीसगढ़ में सुनियोजित शहरी विकास को मिलेगी नई दिशा...

फसलचक्र परिवर्तन बना संजीवनी: बढ़ी आय, बचा पानी

कभी धान-प्रधान खेती के लिए पहचाने जाने वाले धमतरी...

आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की ताकत मिली- अमरिका बंजारे

महतारी वंदन योजना से ग्रामीण महिलाओं के जीवन में...

देश की एकता और धर्म के नाम पर हो रहा ध्रुवीकरण : स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद

बिलासपुर। शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर पहुंचे...

BSNL ने दो तिमाहियों में 280 करोड़ और 262 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ अर्जित किया -केंद्रीय संचार मंत्री सिंधिया

केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया...

इसे भी पढ़े