Total Users- 1,177,086

spot_img

Total Users- 1,177,086

Friday, March 20, 2026
spot_img

ऑनलाइन गेम की लत ने ली तीन जिंदगियां: बेटे ने की माता-पिता और बहन की हत्या

जगतसिंहपुर, ओडिशा: ओडिशा के जगतसिंहपुर जिले के जयाबाड़ा गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां 22 वर्षीय युवक सूर्यकांत सेठी ने अपने माता-पिता और बहन की बेरहमी से हत्या कर दी।

सूत्रों के अनुसार, आरोपी का अपने पिता प्रशांत सेठी, मां कनकलता और बहन रोजलिन के साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। बहस के दौरान गुस्साए सूर्यकांत ने पत्थर और लकड़ी के डंडे से हमला कर तीनों की जान ले ली।

हत्या के बाद खुद दी जानकारी

हत्या के बाद सूर्यकांत ने पड़ोसियों को इसकी जानकारी दी और फरार होने की कोशिश की। लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसे गर्ल्स हाई स्कूल के पास से गिरफ्तार कर लिया।

ऑनलाइन गेमिंग की लत बनी वजह?

परिवार के सदस्यों ने बताया कि सूर्यकांत को ऑनलाइन गेम की लत थी और इसे लेकर उसका माता-पिता से अक्सर झगड़ा होता था। आशंका जताई जा रही है कि अत्यधिक गेमिंग के कारण उसकी मानसिक स्थिति प्रभावित हो गई थी।

मानसिक रूप से अस्थिर था आरोपी

आरोपी के बड़े भाई रमाकांत सेठी ने कहा कि सूर्यकांत का व्यवहार हाल के दिनों में काफी असामान्य हो गया था। वह घंटों घर से गायब रहता था और परिवार के साथ बार-बार तीखी बहस करता था।

पुलिस जांच जारी

घटना की जानकारी मिलते ही जगतसिंहपुर के एसपी भवानी शंकर उद्गाता मौके पर पहुंचे और स्थिति की समीक्षा की। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल खून से सना लकड़ी का डंडा बरामद कर लिया है। एसपी ने बताया कि आरोपी मानसिक रूप से अस्थिर बताया जा रहा है और इस मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा और आगे की कार्रवाई की जाएगी।

More Topics

विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल को अनुचित रूप से निशाना बनाया जा रहा – ममता बनर्जी

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने विधानसभा चुनावों...

श्रम विभाग की योजनाओं से श्रमिक बनेंगे आत्मनिर्भर, मिलेगा स्वरोजगार का अवसर

दीदी ई-रिक्शा एवं ई-रिक्शा सहायता योजना से होगा श्रमिकों...

छत्तीसगढ़ विधानसभा से पारित हुआ नगर एवं ग्राम निवेश (संशोधन) विधेयक 2026

छत्तीसगढ़ में सुनियोजित शहरी विकास को मिलेगी नई दिशा...

फसलचक्र परिवर्तन बना संजीवनी: बढ़ी आय, बचा पानी

कभी धान-प्रधान खेती के लिए पहचाने जाने वाले धमतरी...

आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की ताकत मिली- अमरिका बंजारे

महतारी वंदन योजना से ग्रामीण महिलाओं के जीवन में...

देश की एकता और धर्म के नाम पर हो रहा ध्रुवीकरण : स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद

बिलासपुर। शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर पहुंचे...

BSNL ने दो तिमाहियों में 280 करोड़ और 262 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ अर्जित किया -केंद्रीय संचार मंत्री सिंधिया

केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया...

इसे भी पढ़े