Total Users- 1,172,728

spot_img

Total Users- 1,172,728

Monday, March 16, 2026
spot_img

पत्थर हटाने के विवाद में ग्रामीण की पीट-पीटकर हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर। बिल्हा थाना क्षेत्र के उड़गन गांव में मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया, जब पड़ोसियों ने एक ग्रामीण की पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर एक महिला समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान खेमचंद बंजारे के रूप में हुई है। विवाद तब शुरू हुआ जब पड़ोसी श्याम अंचल का परिवार खेमचंद के घर की ओर पत्थर और मिट्टी डालकर रास्ता ऊंचा कर रहा था। इसी बीच किसी ने वहां से पत्थर हटा दिया, जिससे श्याम अंचल नाराज हो गया और गली में गाली-गलौज करने लगा।

खेमचंद के विरोध करने पर विवाद बढ़ गया, जिसके बाद श्याम अंचल और उसके बेटों मुकेश अंचल और लक्षण अंचल ने मिलकर सब्बल, लाठी और पत्थर से हमला कर दिया। इस दौरान श्याम अंचल की पत्नी सीता अंचल भी मारपीट में शामिल रही। हमले में गंभीर रूप से घायल खेमचंद की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना पर पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और हत्या का मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

More Topics

महतारी वंदन योजना से महिलाएं बन रहीं आत्मनिर्भर

महिलाएं अपनी छोटी मोटी जरूरतों को कर रही पूरीरायपुर।...

IMD Weather Alert: बढ़ती गर्मी के बीच दिल्ली में अचानक बारिश क्यों हो रही है?

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिल्ली-एनसीआर में 50...

डाइटिंग का मतलब डाइट को बैलेंस करना, भूखा रहना नहीं

डाइटिंग करते समय लोग कम से कम खाना खाने...

प्रधानमंत्री आवास योजना से साकार हुआ पक्के घर का सपना

रायपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के माध्यम से जिले...

इसे भी पढ़े