प्रधानमंत्री मोदी का तीन दिवसीय गुजरात दौरा: सोमनाथ मंदिर में दर्शन, गिर में सफारी और वन्यजीव संरक्षण पर विशेष बैठक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1 मार्च से तीन दिवसीय गुजरात दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह सोमनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे और गिर राष्ट्रीय उद्यान में सफारी का आनंद लेंगे।

दौरे का विस्तृत कार्यक्रम:

🔹 1 मार्च (शनिवार): पीएम मोदी शाम 7 बजे जामनगर पहुंचेंगे और वहीं रात्रि विश्राम करेंगे।
🔹 2 मार्च (रविवार): दोपहर 12 बजे वे रिलायंस वनतारा पशु बचाव केंद्र का दौरा करेंगे, जो अत्याधुनिक पशु संरक्षण और पुनर्वास केंद्र है। इसके बाद वे श्री सोमनाथ ट्रस्ट की बैठक की अध्यक्षता करेंगे।
🔹 3 मार्च (सोमवार): प्रधानमंत्री मोदी सुबह 6 बजे गिर राष्ट्रीय उद्यान में सफारी करेंगे और एशियाई शेरों को देखेंगे। इसके बाद वह राष्ट्रीय वन्यजीव बोर्ड (एनबीडब्ल्यूएल) की बैठक की अध्यक्षता करेंगे, जिसमें वन्यजीव संरक्षण से जुड़े राष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा होगी। बैठक के बाद पीएम मोदी महिला वन कर्मचारियों से बातचीत करेंगे और फिर सोमनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे।

इसके बाद पीएम मोदी राजकोट एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना होंगे। इस दौरे में उनका मुख्य फोकस वन्यजीव संरक्षण, धार्मिक आस्था और विकास कार्यों पर रहेगा।

More Topics

पीएम मोदी का एनडीए सांसदों ने ‘मंगल मिलन’बैठक में ‘वंदे मातरम’ नारों के साथ किया स्वागत

मंगलवार को जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संसद में सत्ताधारी...

स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने हुनर से संवारी राखियों की खूबसूरती

मोती, धान-चावल, बीज और रक्तमौली धागों से तैयार राखियों...

नशामुक्त युवा, विकसित भारत की पहचान: विद्यार्थियों ने लिया सामूहिक संकल्प

प्रधानमंत्री के आह्वान एवं भारत सरकार के युवा कार्यक्रम...

इसे भी पढ़े