मणिपुर मुद्दे पर बड़ी बैठक: गृह मंत्री अमित शाह की अगुवाई में समीक्षा, सुरक्षा हालात पर होगी चर्चा

नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मणिपुर के हालात पर अहम समीक्षा बैठक बुलाई है। यह बैठक शनिवार सुबह 11 बजे गृह मंत्रालय में होगी, जिसमें मणिपुर के राज्यपाल अजय कुमार भल्ला, सेना, अर्धसैनिक बलों और राज्य सरकार के शीर्ष अधिकारी शामिल होंगे।

मणिपुर में 13 फरवरी को राष्ट्रपति शासन लागू होने के बाद यह पहली बड़ी बैठक है। इससे पहले मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने विधायकों के विद्रोह के चलते इस्तीफा दे दिया था। राज्य में जारी जातीय हिंसा के कारण अब तक 250 से अधिक लोग मारे गए हैं और हजारों विस्थापित हुए हैं।

गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में सुरक्षा सलाहकार कुलदीप सिंह, डीजीपी राजीव सिंह और मुख्य सचिव पीके सिंह भी मौजूद रहेंगे। इस दौरान मणिपुर की वर्तमान स्थिति, सुरक्षा व्यवस्था और आगे की रणनीति पर चर्चा होगी।

पूर्व मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने हिंसा को लेकर जनता से माफी मांगते हुए कहा था कि पूरा साल राज्य के लिए बेहद कठिन रहा है और उन्हें उम्मीद है कि 2025 में मणिपुर में शांति बहाल होगी।

More Topics

पीएम मोदी का एनडीए सांसदों ने ‘मंगल मिलन’बैठक में ‘वंदे मातरम’ नारों के साथ किया स्वागत

मंगलवार को जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संसद में सत्ताधारी...

स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने हुनर से संवारी राखियों की खूबसूरती

मोती, धान-चावल, बीज और रक्तमौली धागों से तैयार राखियों...

इसे भी पढ़े