Total Users- 644,542

spot_img

Total Users- 644,542

Sunday, February 23, 2025
spot_img

सेहत के लिए फायदेमंद चुकंदर इन लोगों के लिए बन सकता है ज़हर

चुकंदर सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह सुपरफूड कुछ लोगों के लिए नुकसानदायक भी हो सकता है? आयरन, विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर चुकंदर, किडनी की पथरी, लो ब्लड प्रेशर और डायबिटीज जैसी स्थितियों में खतरनाक साबित हो सकता है। खासकर पथरी से पीड़ित लोगों को इसका सेवन भूलकर भी नहीं करना चाहिए।

डॉक्टरों के मुताबिक, चुकंदर हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करता है, लेकिन लो ब्लड प्रेशर वाले लोगों के लिए यह खतरनाक हो सकता है। वहीं, डायबिटीज के मरीजों को इसके अधिक सेवन से बचना चाहिए, क्योंकि इसमें मौजूद प्राकृतिक शुगर ब्लड शुगर लेवल को प्रभावित कर सकती है।

अगर आप गैस्ट्रिक समस्या, आयरन ओवरलोड या एलर्जी से परेशान हैं, तो चुकंदर से दूरी बनाना ही बेहतर होगा। इसके अलावा, चुकंदर का अधिक सेवन पेट की तकलीफ, मतली और मल के रंग में बदलाव ला सकता है। इसलिए चुकंदर खाने से पहले एक बार जरूर सोचें!

More Topics

वो ख्वाबों के दिन (भाग – 24)

वो ख्वाबों के दिन ( पिछले 23 अंकों में आपने...

बिक रही है Aviom India Housing Finance, RBI की कार्रवाई के बाद NCLT से मिली हरी झंडी

ई दिल्ली: नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (NCLT) ने होम...

चीनी चिड़ियाघर ने गधे को ज़ेबरा बना कर किया दर्शकों को गुमराह

चीन के शेडोंग प्रांत के ज़ीबो सिटी मनोरंजन पार्क...

भारतीय वैज्ञानिकों की बड़ी सफलता: खोजा नया ग्रह, जीवन की संभावना के संकेत

भारतीय वैज्ञानिकों ने अंतरिक्ष अनुसंधान में एक और बड़ी...

Follow us on Whatsapp

Stay informed with the latest news! Follow our WhatsApp channel to get instant updates directly on your phone.

इसे भी पढ़े