Total Users- 1,167,083

spot_img

Total Users- 1,167,083

Friday, March 6, 2026
spot_img

Manu Bhaker को बीबीसी की साल की सर्वश्रेष्ठ भारतीय महिला खिलाड़ी का पुरस्कार

मनु भाकर को बीबीसी की ‘साल की सर्वश्रेष्ठ भारतीय महिला खिलाड़ी’ का पुरस्कार

नई दिल्ली: भारतीय पिस्टल निशानेबाज मनु भाकर को बीबीसी की तरफ से ‘साल की सर्वश्रेष्ठ भारतीय महिला खिलाड़ी’ के पुरस्कार से नवाजा गया है। यह पुरस्कार उन्हें पेरिस ओलंपिक 2024 में उनके शानदार प्रदर्शन के लिए दिया गया, जहां उन्होंने 10 मीटर एयर पिस्टल व्यक्तिगत और मिश्रित टीम स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर इतिहास रचा।

मनु भाकर ने अपनी ओलंपिक यात्रा के उतार-चढ़ाव का जिक्र करते हुए कहा, “टोक्यो ओलंपिक के बाद मैंने कई कठिनाइयों का सामना किया, लेकिन हार नहीं मानी। पेरिस में सफलता के बाद, मेरा लक्ष्य अब लॉस एंजिल्स 2028 ओलंपिक में पदक का रंग बदलना है।”

उन्होंने पुरस्कार प्राप्त करने के बाद पत्रकारों और बीबीसी का धन्यवाद किया और कहा, “पुरस्कार हमेशा से मेरे लिए प्रेरणा रहे हैं और मैं अब और कड़ी मेहनत करूंगी।”

मनु भाकर के अलावा, पैरा तीरंदाज शीतल देवी को ‘साल की उभरती हुई खिलाड़ी’, पूर्व महिला क्रिकेट कप्तान मिताली राज को ‘लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार’, और पैरा निशानेबाज अवनी लेखरा को ‘सर्वश्रेष्ठ महिला पैरा खिलाड़ी’ का पुरस्कार दिया गया।

मनु भाकर, जिन्होंने 2018 में आईएसएसएफ वर्ल्ड कप में दो स्वर्ण पदक जीते थे, का जन्म 18 फरवरी 2002 को हरियाणा के झज्जर जिले के गोरिया गांव में हुआ। उन्होंने 2018 के राष्ट्रमंडल खेलों में भी स्वर्ण पदक जीतकर अपनी छाप छोड़ी है।

इस पुरस्कार से मनु भाकर ने न केवल भारतीय खेल जगत को गर्वित किया, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी देश का मान बढ़ाया है।

More Topics

इंडिया स्किल 2025-26 में छत्तीसगढ़ को मिली ऐतिहासिक सफलता

-छत्तीसगढ़ के प्रतिभागियों ने ईस्ट ज़ोन प्रतियोगिता में जीते...

सोनिया गांधी ने पीएम मोदी के विदेश नीति पर उठाए सवाल,चुप क्यों है सरकार

राहुल गांधी ने स्पष्ट कहा कि सुरक्षा चिंताएँ वास्तविक...

रूखे बालों में आ जाएगी जान, एलोवेरा के इस आसान नुस्खे से बनाएं नेचुरल कंडीशनर

प्रदूषण, केमिकल युक्त हेयर प्रोडक्ट्स और गलत हेयर केयर...

होली के मौके पर ठंडी-ठंडी ठंडाई घर पर ही बनाएं

होली में रंग खेलने के बाद जब गला सूख...

 90 वर्षीय चाका बाई पुनः सुन सकती है जीवन की मधुर ध्वनि

-मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में श्रवणदोष से पीड़ित चाका बाई...

इसे भी पढ़े