राजधानी रायपुर में फायरिंग से सनसनी, गोल बाजार में दहशत, दो आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। नगरीय निकाय चुनाव के बीच राजधानी रायपुर के गोल बाजार इलाके में रविवार देर रात गोली चलने की घटना सामने आई है, जिससे इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों, टप्पू और कलीम, को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना मौदहापारा थाना क्षेत्र की है, जहां उर्स चादर निकालने के दौरान फायरिंग की गई। सूचना मिलते ही एसएसपी डॉ. लाल उमेंद सिंह, एडिशनल एसपी लखन पाटले समेत वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है, वहीं घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों की भी बारीकी से जांच की जा रही है।

इस वारदात से इलाके में तनाव का माहौल है, लेकिन पुलिस की त्वरित कार्रवाई से स्थिति नियंत्रण में है।

More Topics

कवर्धा में गौधन की सुरक्षा को लेकर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने ली बैठक

उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक श्री विजय शर्मा ने...

AI डेवलपर्स पर बरसे JD Vance, बोले- खतरे पैदा कर फिर रेगुलेशन की मांग न करें

वॉशिंगटन। अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस...

इसे भी पढ़े