Total Users- 1,166,953

spot_img

Total Users- 1,166,953

Thursday, March 5, 2026
spot_img

टीम इंडिया पहुंची कोलंबो , श्रीलंका के साथ टी20 और वनडे सीरीज दौरे पर

भारतीय क्रिकेट टीम श्रीलंका दौरे पर सीरीज खेलने के लिए पहुंच चुकी है. नए कोच गौतम गंभीर के साथ टीम इंडिया पहले विदेशी दौरे पर रवाना हुई है. भारत को यहां टी20 और वनडे सीरीज खेलना है. रोहित शर्मा और विराट कोहली फिलहाल टीम के साथ रवाना नहीं हुए हैं. टी20 के नए कप्तान सूर्यकुमार यादव मुंबई में पूर्व कप्तान हार्दिक पंड्या के साथ नजर आए. कोलंबो से भारतीय टीम कैंडी रवाना होगी.

टीम इंडिया के नए कोच गौतम गंभीर अपने पहले विदेशी दौरे पर पहुंच चुके हैं. भारतीय टीम सोमवार 22 जुलाई को मुंबई से श्रीलंका के लिए रवाना हुए थे. भारत को 3 टी20 और इतने ही मैचों की वनडे सीरीज में खेलना है. रोहित शर्मा के टी20 विश्व कप के बाद इस फॉर्मेट को अलविदा कहने के बाद हार्दिक पंड्या को कप्तानी का दावेदार माना जा रहा था लेकिन चयनकर्ताओं ने सूर्यकुमार यादव को जिम्मेदारी देने का फैसला लिया.

श्रीलंका के खिलाफ भारत की टी20 टीम

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), यशस्वी जयसवाल, रिंकू सिंह, रियान पराग, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, खलील अहमद, मोहम्मद सिराज

भारत की वनडे टीम:

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, रियान पराग, अक्षर पटेल, खलील अहमद, हर्षित राणा

More Topics

इंडिया स्किल 2025-26 में छत्तीसगढ़ को मिली ऐतिहासिक सफलता

-छत्तीसगढ़ के प्रतिभागियों ने ईस्ट ज़ोन प्रतियोगिता में जीते...

सोनिया गांधी ने पीएम मोदी के विदेश नीति पर उठाए सवाल,चुप क्यों है सरकार

राहुल गांधी ने स्पष्ट कहा कि सुरक्षा चिंताएँ वास्तविक...

रूखे बालों में आ जाएगी जान, एलोवेरा के इस आसान नुस्खे से बनाएं नेचुरल कंडीशनर

प्रदूषण, केमिकल युक्त हेयर प्रोडक्ट्स और गलत हेयर केयर...

होली के मौके पर ठंडी-ठंडी ठंडाई घर पर ही बनाएं

होली में रंग खेलने के बाद जब गला सूख...

 90 वर्षीय चाका बाई पुनः सुन सकती है जीवन की मधुर ध्वनि

-मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में श्रवणदोष से पीड़ित चाका बाई...

इसे भी पढ़े