रायपुर में दोस्ती का खून: शराब पीने को लेकर विवाद में युवक ने चाकू से दोस्त की हत्या की

रायपुर: राजधानी रायपुर में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहां शराब पीने को लेकर हुए विवाद में एक युवक ने अपने ही दोस्त को चाकू मारकर हत्या कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार, दोनों युवक देर रात एक साथ बैठकर शराब पी रहे थे। इस दौरान किसी बात को लेकर उनका विवाद बढ़ गया और गुस्से में आरोपी ने अपने दोस्त को चाकू मार दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया और पूछताछ जारी है।

इस वारदात ने राजधानी में बढ़ते अपराधों को एक बार फिर से गंभीर सवालों के घेरे में लाकर खड़ा कर दिया है।

More Topics

भाई ने बहन-जीजा से 1.25 करोड़ की ठगी, फर्जी साइन कर फर्म से भी हटाया

रायपुर। तेलीबांधा थाना क्षेत्र में कारोबार में पार्टनरशिप और...

छ ग से दो खिलाड़ियों का चयन भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम में हुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ की दो होनहार हॉकी खिलाड़ी मधु सिदार...

छग में पहली बार 10 किलो एलपीजी कंपोजिट गैस सिलेंडर की सुविधा

छत्तीसगढ़ में पहली बार 10 किलो एलपीजी कंपोजिट गैस...

इसे भी पढ़े