Total Users- 1,166,956

spot_img

Total Users- 1,166,956

Thursday, March 5, 2026
spot_img

विराट कोहली के साथ रिश्तों लेकर पहली बार खुलकर बोले गौतम गंभीर

मुंबई । गौतम गंभीर के टीम इंडिया का हेड कोच बनने के बाद से विराट कोहली के साथ उनके संबंध लगातार चर्चा में हैं। ताजा खबर यह है कि गौतम गंभीर ने इस मुद्दे पर पहली बार खुलकर अपना पक्ष रखा है।

गौतम गंभीर ने स्पष्ट किया कि यह (गंभीर – विराट विवाद) टीआरपी के लिए अच्छा है, लेकिन विराट कोहली के साथ मेरा रिश्ता वैसे ही है, जैसे दो परिपक्व लोगों के बीच होता है।

हर किसी को अपनी टीम के लिए, अपनी जर्सी के लिए लड़ने का हक होता है। हर कोई अपनी टीम के लिए मैच जीतकर अपने ड्रेसिंग रूम में वापस आना चाहता है, लेकिन अब स्थिति अलग है। अब हम दोनों भारत और 140 करोड़ भारतीयों का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। अब हम एक होकर राष्ट्रीय टीम के लिए खेलेंगे और देश का नाम ऊंचा करने का प्रयास करेंगे।

बकौल गौतम गंभीर, ‘मैदान पर विराट के साथ मेरे संबंध बहुत अच्छे हैं और हम इसे रिश्ते को जारी रखेंगे। विराट पूरी तरह प्रोफेशनल हैं। एक विश्व स्तरीय खिलाड़ी हैं।’

श्रीलंका दौरे पर रवाना हुई टीम इंडिया

इस बीच, सूर्यकुमार की कप्तानी में सोमवार को श्रीलंका के लिए रवाना हो गई। टीम इंडिया को यहां 3 टी20 और 3 वनडे मैचों की सीरीज खेलना है। यह सीरीज 27 जुलाई से शुरू होकर 7 अगस्त तक चलेगी।

More Topics

इंडिया स्किल 2025-26 में छत्तीसगढ़ को मिली ऐतिहासिक सफलता

-छत्तीसगढ़ के प्रतिभागियों ने ईस्ट ज़ोन प्रतियोगिता में जीते...

सोनिया गांधी ने पीएम मोदी के विदेश नीति पर उठाए सवाल,चुप क्यों है सरकार

राहुल गांधी ने स्पष्ट कहा कि सुरक्षा चिंताएँ वास्तविक...

रूखे बालों में आ जाएगी जान, एलोवेरा के इस आसान नुस्खे से बनाएं नेचुरल कंडीशनर

प्रदूषण, केमिकल युक्त हेयर प्रोडक्ट्स और गलत हेयर केयर...

होली के मौके पर ठंडी-ठंडी ठंडाई घर पर ही बनाएं

होली में रंग खेलने के बाद जब गला सूख...

 90 वर्षीय चाका बाई पुनः सुन सकती है जीवन की मधुर ध्वनि

-मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में श्रवणदोष से पीड़ित चाका बाई...

इसे भी पढ़े