Total Users- 1,167,505

spot_img

Total Users- 1,167,505

Friday, March 6, 2026
spot_img

आरसीबी 2025: कप्तानी को लेकर उठा बड़ा सवाल, विराट या रजत पाटीदार?

आईपीएल 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) को लेकर एक दिलचस्प स्थिति सामने आ रही है, क्योंकि टीम ने अपने पिछले कप्तान फाफ डु प्लेसिस को नहीं रखा है और नीलामी में किसी नए कप्तान को नहीं खरीदा।

इस बीच विराट कोहली के दोबारा कप्तान बनने की अटकलें लगाई जा रही हैं, लेकिन आरसीबी के हेड कोच एंडी फ्लावर ने साफ किया है कि अभी तक इस फैसले पर कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है।

एंडी फ्लावर ने एक इंटरव्यू में कहा कि टीम एक नए एरा की ओर बढ़ रही है और अगले तीन वर्षों में टीम की दिशा इस फैसले पर निर्भर करेगी। फ्लावर ने यह भी बताया कि फिलहाल कप्तानी पर कोई फैसला नहीं हुआ है और सभी को इसका इंतजार करना होगा।

नीलामी के दौरान आरसीबी ने किसी बड़े नाम को कप्तान के रूप में नहीं खरीदा, जिससे कोहली के कप्तान बनने की संभावना और बढ़ गई है। हालांकि, टीम में युवा खिलाड़ी रजत पाटीदार भी कप्तान बनने की दौड़ में हैं, और कई रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि पाटीदार को कप्तान बनाया जा सकता है।

More Topics

लहसुन-लौंग के उपाय से हफ्ते भर में पाएं मजबूत और लंबे नाखून

क्या आपको पता है कि महंगे ब्यूटी पार्लर ट्रीटमेंट...

नेपाल में 5 मार्च को 60 प्रतिशत मतदान हुआ, चुनाव में Gen Z की हुंकार

पिछले साल केपी शर्मा ओली के नेतृत्व वाली गठबंधन...

आज से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू उत्तर बंगाल के दो दिवसीय दौरे पर

कोलकाता। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु शुक्रवार दोपहर को पश्चिम बंगाल...

कर्नाटक में 16 वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर लगेगा बैन

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने अपने हालिया बजट प्रस्तुति...

इंडिया स्किल 2025-26 में छत्तीसगढ़ को मिली ऐतिहासिक सफलता

-छत्तीसगढ़ के प्रतिभागियों ने ईस्ट ज़ोन प्रतियोगिता में जीते...

इसे भी पढ़े