Total Users- 1,157,636

spot_img

Total Users- 1,157,636

Monday, February 9, 2026
spot_img

2 पुलिसकर्मी सस्पेंड , पुलिस की कस्टडी में कुख्यात बदमाश की मौत

कोरबा. कोरबा जिले में कुख्यात बदमाश सूरज हथठेल की पुलिस कस्टडी के दौरान संदिग्ध हालात में मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि शनिवार तड़के सुबह साढ़े 5 बजे पुलिसकर्मी उसे मेडिकल कॉलेज ले गए थे। जांच करने पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूरज की बॉडी पर चोट पाई गई है। इस मामले में दो पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक, बुधवारी निवासी सूरज हथठेल के खिलाफ सिविल लाइन थाने के अलावा कई थाना चौकियों में आपराधिक मामले दर्ज हैं। कुछ महीने पहले ही सिविल लाइन थाना क्षेत्र में चौपाटी में सूरज ने अपने दोस्तों के साथ तीन युवकों पर धारदार हथियार से हमला कर लहूलुहान कर दिया था।

दर्री पुलिस ने सिविल लाइन पुलिस को सौंपा, 15 मिनट में मौत

सूरज के खिलाफ सिविल लाइन थाने में गंभीर अपराध दर्ज हैं। इसलिए शनिवार तड़के करीब 5:30 बजे दर्री पुलिस ने सूरज को सिविल लाइन पुलिस के हवाले किया था। सुबह 5:45 बजे में सूरज को सिविल लाइन पुलिस ने मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

इस मामले में सिविल लाइन पुलिस ने हत्या की कोशिश का केस दर्ज कर कुछ लोगों को गिरफ्तार किया था। वहीं, मुख्य आरोपी सूरज की पुलिसतलाश कर रही थी। सूरज हत्या की कोशिश, बलवा और आर्म्स एक्ट के 14 अलग-अलग मामलों में नामजद आरोपी और जिला बदर के लिए प्रस्तावित था।

More Topics

एपस्टीन फाइल में दलाई लामा के नाम को उनके कार्यालय ने बताया निराधार

यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन से जुड़ी फाइलों में दलाई...

छत्तीसगढ़ में 5 मेडिकल हब

रायपुर। केंद्रीय आवास एवं शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल...

शासन के सहयोग से आत्मनिर्भरता की राह पर दिव्यांग राजेश कुमार पटेल

व्यावसायिक प्रशिक्षण बना आजीविका और आत्मसम्मान का आधार रायपुर। दृढ़...

खेल मड़ई बना स्वास्थ्य और सौहार्द का मंच – मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े

रायपुर। महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री...

इसे भी पढ़े