पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या: बस्तर के पत्रकारों का गुस्सा, चक्काजाम कर जल्द गिरफ्तारी की मांग

पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या के बाद बस्तर में पत्रकारों का गुस्सा सामने आ रहा है, और वे हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर नेशनल हाइवे पर चक्काजाम कर रहे हैं। इस विरोध प्रदर्शन से मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं, जबकि पुलिस बल की भी बड़ी तादाद मौके पर तैनात है।

पत्रकारों की प्रमुख मांगों में मुकेश चंद्राकर को शहीद का दर्जा देने, ठेकेदार सुरेश चंद्राकर की संपत्तियां जब्त करने, और हत्याकांड में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग शामिल है। इसके अतिरिक्त, सुरेश चंद्राकर की सुरक्षा में तैनात जवानों को हटाने, सभी टेंडर रद्द करने, और घटना स्थल को नेस्तनाबूत करने की भी मांग की जा रही है। अगर इन मांगों को पूरा नहीं किया गया तो पत्रकारों ने 5 जनवरी से अनिश्चितकालीन चक्काजाम की चेतावनी दी है।

More Topics

छत्तीसगढ़ में 5 प्रशिक्षु IFS अधिकारियों की पहली पोस्टिंग

छत्तीसगढ़ सरकार ने 2024 बैच के 5 प्रशिक्षु भारतीय...

केरल राज्य सड़क परिवहन निगम की एक बस सड़क से फिसलकर खाई में गिरी

पलक्कड़ (केरल), तीन अगस्त केरल के पलक्कड़ जिले में...

कुम्हारी में चरित्र शंका में पत्नी की हत्या, पति गिरफ्तार

दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र के महामाया पारा...

इसे भी पढ़े