अब भारत की नहीं चलेगी…, चैंपियंस ट्रॉफी पर खूब गहमागहमी; PCB ने ICC को सुना डाली दो टूक?

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के अध्यक्ष मोहसिन रजा नकवी ने कहा कि पाकिस्तान ही 2025 में चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी करेगा। नकवी ने आईसीसी (ICC) को बताया कि चैंपियंस ट्रॉफी में हाइब्रिड मॉडल पर विचार नहीं किया जाएगा। भारतीय क्रिकेट टीम के पाकिस्तान जाने से पूरा मुद्दा शुरू हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार टीम इंडिया चैंपियंस ट्रॉफी खेलने पाकिस्तान नहीं जाएगी, हालांकि BCCI अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है।

याद दिला दें कि 19 जुलाई को कोलंबो में आईसीसी अधिकारियों की बैठक होनी थी. रिपोर्ट अनुसार PCB ने स्पष्ट कर दिया है कि हाइब्रिड मॉडल पर कोई विचार नहीं किया जाएगा. रिपोर्ट में बताया गया – पीसीबी के चेयरमैन मोहसिन रजा नकवी ने आईसीसी के सामने साफ कर दिया है कि पाकिस्तान ही चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की मेजबानी करेगा, जिसे लेकर कोई हाइब्रिड मॉडल लागू नहीं किया जाएगा. भारत को पाकिस्तान लाना आईसीसी का काम है, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड का नहीं.

प्रस्तावित शेड्यूल को पहले ही दिखाई गई हरी झंडी

कुछ हफ्तों पूर्व आईसीसी ने PCB द्वारा भेजे गए प्रस्तावित शेड्यूल को हरी झंडी दिखाई थी. उस शेड्यूल अनुसार टीम इंडिया के सारे मैच लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेले जाएंगे. यदि भारत सेमीफाइनल या फाइनल में भी पहुंचता है, तो वे मुकाबले भी लाहौर में खेले जाने हैं. वहीं शेड्यूल अनुसार चिर प्रतिद्वंदी भारत और पाकिस्तान का मैच 1 मार्च को खेला जाना है. इससे पहले यह भी खबर सामने आई थी कि यदि भारत चैंपियंस ट्रॉफी खेलने के लिए पाकिस्तान नहीं आता है. ऐसी स्थिति में पाक टीम भी 2026 टी20 वर्ल्ड कप खेलने नहीं जाएगी, जिसकी मेजबानी भारत करने वाला है.

पाकिस्तान की मेजबानी वाले एशिया कप 2023 भी चर्चा में था। टीम इंडिया ने पाकिस्तान नहीं जाना चाहा, इसलिए भारत के मैच श्रीलंका में खेले गए। हालाँकि, इस बार PCB ने हाइब्रिड मॉडल पर बहुत कठोर रुख अपनाया है।

More Topics

भाई ने बहन-जीजा से 1.25 करोड़ की ठगी, फर्जी साइन कर फर्म से भी हटाया

रायपुर। तेलीबांधा थाना क्षेत्र में कारोबार में पार्टनरशिप और...

छ ग से दो खिलाड़ियों का चयन भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम में हुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ की दो होनहार हॉकी खिलाड़ी मधु सिदार...

छग में पहली बार 10 किलो एलपीजी कंपोजिट गैस सिलेंडर की सुविधा

छत्तीसगढ़ में पहली बार 10 किलो एलपीजी कंपोजिट गैस...

इसे भी पढ़े