Total Users- 1,169,297

spot_img

Total Users- 1,169,297

Wednesday, March 11, 2026
spot_img

गोंडा रेल हादसे पर राहुल गांधी ने कहा, “रेल यात्रियों की सुरक्षा के लिए अपनी रणनीति देश को बताए सरकार।”

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गोंडा ट्रेन दुर्घटना पर कहा कि सरकार को यात्रियों की सुरक्षा और दुर्घटनाओं को रोकने के लिए अपनी रणनीति को देश के सामने प्रस्तुत करना चाहिए।

न्यू दिल्ली: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि सरकार को यात्रियों की सुरक्षा और दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए अपनी रणनीति देश के सामने रखनी चाहिए। बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में चंडीगढ़ से डिब्रूगढ़ जा रही एक ट्रेन के आठ डिब्बे मोतीगंज और झिलाही रेलवे स्टेशनों के बीच पटरी से उतर गए। इस घटना में तीन यात्रियों की मौत हो गई और ३० अन्य घायल हो गए।

रेल दुर्घटनाएं अत्यंत चिंताजनक

राहुल गांधी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘उत्तर प्रदेश के गोंडा में चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस के पटरी से उतरने से कई यात्रियों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद है। शोकाकुल परिजनों को अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए घायलों के शीघ्र से शीघ्र स्वस्थ होने की आशा करता हूं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अनुरोध है कि राहत और बचाव प्रयासों में हर संभव सहायता प्रदान करें।’’ उन्होंने आरोप लगाया कि लगातार हो रही रेल दुर्घटनाएं अत्यंत चिंताजनक हैं और सरकार के कुप्रबंधन और उपेक्षा का परिणाम है।

सरकार तुरंत इसकी जिम्मेदारी ले

उन्होंने कहा, ‘‘कुछ दिनों पहले हुई लोको पायलट से चर्चा और हाल के ट्रेन हादसों पर रेलवे सुरक्षा कमिशनर की रिपोर्ट भी यही स्पष्ट करती है।’’ राहुल गांधी ने कहा, ‘‘सरकार तुरंत इसकी पूर्ण ज़िम्मेदारी लेते हुए यात्रियों की सुरक्षा और दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए अपनी रणनीति देश को बताए।’’

More Topics

महतारी वंदन योजना से संवर रहा बेटियों का भविष्य

नीतू साहू बनी महिला सशक्तिकरण की मिसाल धमतरी। छत्तीसगढ़ शासन...

संयुक्त टीम ने 10 हजार रुपए से अधिक की देशी मदिरा किया जब्त

बलौदाबाजार। संयुक्त टीम ने 10 हजार रुपए से अधिक...

राष्ट्रीय डाक कर्मचारी संघ का द्विवार्षिक अधिवेशन संपन्न

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में महिला कर्मचारियों का...

हेल्थी और स्वादिष्ट गाजर का कसा हुआ सलाद झटपट बनाएं

कम समय में कुछ हेल्दी और टेस्टी बनाना चाहते...

इसे भी पढ़े