Total Users- 1,177,085

spot_img

Total Users- 1,177,085

Friday, March 20, 2026
spot_img

‘साइबर अटैक या सिक्योरिटी इंसिडेंट नहीं’ क्राउडस्ट्राइक के CEO ने बताया क्यों ठप हुईं माइक्रोसॉफ्ट की सेवाएं

जॉर्ज कुर्ट्ज ने कहा कि सिक्योरिटी इंसिडेंट या साइबर हमले से कोई परेशानी नहीं हुई है। विंडोज होस्ट के एक अपडेट ने यह समस्या पैदा की है।

दुनिया भर में माइक्रोसॉफ्ट सर्वर में तकनीकी खामी से कई सेवाएं प्रभावित हुई हैं। बैंकों, हवाई अड्डे और रेलवे का काम भी ठप पड़ा है। ऐसे में संदेह व्यक्त किया गया कि यह साइबर हमला था। क्राउडस्ट्राइक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जॉर्ज कुर्ट्ज ने हालांकि इस समस्या की मूल वजह और इसका समाधान बताया है।

जॉर्ज कुर्ट्ज ने एक्स सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट पोस्ट करके वास्तविक कारण बताया कि तकनीकी विफलता हुई है। उन्हें यह भी बताया गया कि समस्या का कारण खोजा गया और ठीक किया गया है। उन्हें यह भी कहा कि जिन लोगों को परेशानी हो रही है, उन्हें क्राउडस्ट्राइक के कर्मचारियों से आधिकारिक चैनल के जरिए संपर्क करना चाहिए।

जॉर्ज कुर्ट्ज ने क्या लिखा ?

जॉर्ज कुर्ट्ज ने लिखा “विंडोज होस्ट के लिए सिंगल कंटेट अपडेट में गड़बड़ी के कारण लोगों को परेशानी हो रही है। मैक और लिनक्स का इस्तेमाल करने वाले लोगों को कोई परेशानी नहीं हो रही है। विंडोज का इस्तेमाल करने वाले लोगों को परेशानी हो रही है और क्राउडस्ट्राइक उन ग्राहकों के साथ सक्रिय रूप से काम कर रहा है। यह कोई सुरक्षा घटना या साइबर हमला नहीं है। समस्या की पहचान कर ली गई है और उसका समाधान कर दिया गया है। सहायता पोर्टल पर ग्राहकों को ताजा अपडेट मिलते रहेंगे। हम अपनी वेबसाइट पर पूर्ण और निरंतर अपडेट प्रदान करना जारी रखेंगे। हम संगठनों को यह सुनिश्चित करने की सलाह देते हैं कि वे आधिकारिक चैनलों के माध्यम से क्राउडस्ट्राइक प्रतिनिधियों के साथ संवाद करें। क्राउडस्ट्राइक ग्राहकों की सुरक्षा और स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए हमारी टीम पूरी तरह से तैयार है।”

क्या है क्राउटस्ट्राइक ?

क्राउडस्ट्राइक एक साइबर सिक्योरिटी कंपनी है। यह दुनियाभर के अधिकांश कंप्यूटर और लैपटॉप  के लिए एक एडवांस्ड साइबर सिक्योरिटी सॉल्यूशन देता है। इसको लेकर लगातार आ रही रिपोर्ट के मुताबिक क्राउड स्ट्राइक का एक एक मेन प्रोडक्ट Falcon है और इसी प्रोडक्ट में समस्या आई थी। क्राउडस्ट्राइक अपने यूजर्स को क्लाउड बेस्ड एंडपॉइंट प्रोटेक्शन सॉल्यूशन देती है। कंपनी का Falcon प्रोडक्ट नेटवर्क पर मैलिशियस यानी वायरस वाली फाइल्स का पता लगाता है। ये मैलिशियस फाइल्स का पता लगाकर वायरस को रोकने के लिए AI तकनीक का इस्तेमाल करता है। बता दें कि फॉल्कन एंडपॉइंट सिक्योरिटी कर सकता है फिर चाहे सिस्टम ऑनलाइन हो या फिर ऑफलाइन। 

More Topics

विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल को अनुचित रूप से निशाना बनाया जा रहा – ममता बनर्जी

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने विधानसभा चुनावों...

श्रम विभाग की योजनाओं से श्रमिक बनेंगे आत्मनिर्भर, मिलेगा स्वरोजगार का अवसर

दीदी ई-रिक्शा एवं ई-रिक्शा सहायता योजना से होगा श्रमिकों...

छत्तीसगढ़ विधानसभा से पारित हुआ नगर एवं ग्राम निवेश (संशोधन) विधेयक 2026

छत्तीसगढ़ में सुनियोजित शहरी विकास को मिलेगी नई दिशा...

फसलचक्र परिवर्तन बना संजीवनी: बढ़ी आय, बचा पानी

कभी धान-प्रधान खेती के लिए पहचाने जाने वाले धमतरी...

आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की ताकत मिली- अमरिका बंजारे

महतारी वंदन योजना से ग्रामीण महिलाओं के जीवन में...

देश की एकता और धर्म के नाम पर हो रहा ध्रुवीकरण : स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद

बिलासपुर। शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर पहुंचे...

BSNL ने दो तिमाहियों में 280 करोड़ और 262 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ अर्जित किया -केंद्रीय संचार मंत्री सिंधिया

केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया...

इसे भी पढ़े