Total Users- 1,167,995

spot_img

Total Users- 1,167,995

Saturday, March 7, 2026
spot_img

AUS vs IND 3rd Test : ब्रिस्बेन में रोहित कर सकते हैं ओपनिंग , शुरू की प्रैक्टिस

AUS vs IND 3rd Test: गाबा में 14 दिसंबर से भारतीय टीम को बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का तीसरा मुकाबला खेलना है। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने के लिए लिहाज से टीम इंडिया को यह मैच हार हाल में जीतना होगा। पर्थ में जीत हासिल करने के बाद टीम इंडिया को एडिलेड में हार का सामना करना पड़ा था और इस हार के बाद भारतीय टीम WTC की अंक तालिका में तीसरे स्थान पर खिसक चुकी है।

टीम इंडिया के पास आखिरी 3 टेस्ट बचे हैं, जिसमें से उन्हें कम से कम 18 अंक तालिका, जिसमें वे 2 जीत और एक ड्रॉ खेल सकती हैं लेकिन टीम इंडिया को कोशिश करनी होगी कि वे तीनों मैच जीत लें।

रोहित शर्मा भी इस ब्रिसबेन में खेले जाने वाले तीसरे टेस्ट को जीतने के लिए पूरी ताकत झोंकने के लिए तैयार हैं। पहले टेस्ट से बाहर रहने वाले रोहित शर्मा की जगह केएल राहुल ने यशस्वी जायसवाल के साथ ओपनिंग की थी। जब रोहित शर्मा दूसरे टेस्ट में वापस आ गए तो उन्होंने ओपनर्स के पोजिशन के साथ कोई छेड़छाड़ नहीं की और खुद छठे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे।

हालांकि इसका कोई फायदा होता नहीं दिखा और न ओपनर्स रन बना पाए न ही रोहित शर्मा दोनों पारियों में से एक भी बार दहाई का आंकड़ा पार कर पाए।

More Topics

महतारी गौरव वर्ष’ : महिला सशक्तिकरण के नवयुग की ओर अग्रसर छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़...

बाथ टॉवल की सही देखभाल और बदलने की जरुरी जानकारी

नहाने या हाथ पोंछने के बाद तौलिया हमारी त्वचा...

रेस्टोरेंट स्टाइल खिले-खिले चावल इस आसान टिप्स से घर पर बनाएं

रेस्टोरेंट में मिलने वाले खिले-खिले चावल देखने में जितने...

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को हटाने के लिये विपक्ष ने लगाए कई आरोप, TMC भी करेगी समर्थन

ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस (एआईटीसी) के सांसद पार्टी अध्यक्ष...

इसे भी पढ़े