एक चूक से खुल गया 3 साल पुराना कांड, रोंगटे खड़े कर देगी ये पूरी कहानी मां, बॉयफ्रेंड और मौसी…

नई दिल्ली: शुक्रवार 12 जुलाई की शाम करीब 5 बजे का वक्त और जगह, उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले का विजय नगर पुलिस थाना। बदहवास हालत में एक महिला पुलिस थाने के अंदर दाखिल होती है। थाने में मौजूद सिपाही उसे बिठाकर उसकी परेशानी की वजह पूछते हैं। महिला बताती है कि उसका सात साल का बेटा किडनैप हो गया है। वो आसपास हर जगह खोज चुकी लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चल रहा। पुलिस उसके बेटे की किडनैपिंग की रिपोर्ट दर्ज करती है और पूछती है कि क्या उसे किसी के ऊपर शक है। महिला जवाब देती है- हां। महिला का जवाब सुनकर पुलिस अधिकारी हैरान रह जाते हैं। पूछने पर महिला दो नाम बताती है- आशु शर्मा और लोकेश चौहान। पुलिस तुरंत टीमें बनाकर बच्चे की तलाश शुरू करती है। इसके साथ ही आशु और लोकेश को भी खोजा जाता है। अगले ही दिन दोनों मिल जाते हैं और थाने लाकर पुलिस उनसे पूछताछ शुरू कर देती है। आशु और लोकेश बताते हैं कि इस मामले से उनका कोई लेना-देना नहीं है। पुलिस दोनों की कॉल डिटेल निकालती है लेकिन उसमें भी ऐसा कोई सुराग नहीं मिलता, जिससे उनके ऊपर शक किया जाए।

More Topics

भाई ने बहन-जीजा से 1.25 करोड़ की ठगी, फर्जी साइन कर फर्म से भी हटाया

रायपुर। तेलीबांधा थाना क्षेत्र में कारोबार में पार्टनरशिप और...

छ ग से दो खिलाड़ियों का चयन भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम में हुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ की दो होनहार हॉकी खिलाड़ी मधु सिदार...

छग में पहली बार 10 किलो एलपीजी कंपोजिट गैस सिलेंडर की सुविधा

छत्तीसगढ़ में पहली बार 10 किलो एलपीजी कंपोजिट गैस...

इसे भी पढ़े