Total Users- 1,157,500

spot_img

Total Users- 1,157,500

Sunday, February 8, 2026
spot_img

गला दबा कर उतारा मौत के घाट , दूसरी औरत को घर लाना चाहता था पति, पत्‍नी ने किया विरोध 

छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में एक चौंकाने वाली घटना हुई है। यहां एक आदमी ने अपनी पत्नी को मार डाला क्योंकि वह एक औरत को घर लाने से इनकार कर रही थी। घरेलू विवाद आरोपी व्यक्ति की दूसरी पत्नी को घर लाने के बाद बढ़ गया था।

जगदलपुर, छत्तीसगढ़ में एक व्यक्ति ने दूसरी महिला से अवैध संबंधों का विरोध करने वाली पत्नी की पत्नी को गला दबाकर मार डाला। आरोपी व्यक्ति एक अन्य महिला को घर में रखना चाहता था। महिला इसका विरोध करती थी। हालाँकि, पत्नी की हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना बाड़नपाल गांव में हुई है, जो दरभा थाना क्षेत्र में है।

जानकारी के अनुसार बीते सोमवार की रात पति-पत्नी के बीच हुए घरेलू विवाद के बाद 35 वर्षीय सोमारु कवासी ने 41 वर्षीय पत्नी बीड़े कवासी से मारपीट करने के बाद उसे गला दबाकर मार डाला। बीड़े के चाचा चमरू दीदी ने दरभा थाना में इसकी रिपोर्ट की थी। इस पर आरोपित पति सोमारू के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 103 (1) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।

दरभा पुलिस के अनुसार प्रकरण की विवेचना में शव-घटनास्थल निरीक्षण, गवाहों के बयान व पीएम रिपोर्ट के आधार पर यह पाया गया कि बीड़े से उसका पति सोमारू लड़ाई-झगड़ा कर मारपीट करता था। सोमारू के दूसरी औरत को घर लाने के बाद से घरेलू विवाद बढ़ गया था।

आठ जुलाई की रात्रि को भी बीडे और सोमारू के बीच लड़ाई-झगड़ा हुआ। सोमारू ने बीड़े से मारपीट की, जिससे वह मारी गई। इसके बाद सोमारु भाग गया। थाना प्रभारी दरभा केशरीचंद साहू के नेतृत्व में टीम गठित कर आारोपित को पकड़ कर कथन लिया गया है, जिसमें उसने अपनी पत्नी से मारपीट कर गला दबाकर हत्या करना स्वीकार किया है। उसे पकड़ कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

More Topics

एपस्टीन फाइल में दलाई लामा के नाम को उनके कार्यालय ने बताया निराधार

यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन से जुड़ी फाइलों में दलाई...

छत्तीसगढ़ में 5 मेडिकल हब

रायपुर। केंद्रीय आवास एवं शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल...

शासन के सहयोग से आत्मनिर्भरता की राह पर दिव्यांग राजेश कुमार पटेल

व्यावसायिक प्रशिक्षण बना आजीविका और आत्मसम्मान का आधार रायपुर। दृढ़...

खेल मड़ई बना स्वास्थ्य और सौहार्द का मंच – मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े

रायपुर। महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री...

इसे भी पढ़े