Total Users- 1,177,501

spot_img

Total Users- 1,177,501

Saturday, March 21, 2026
spot_img

नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई : 25 लाख रुपये के ड्रग्स के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार

रायपुर पुलिस ने बड़ी सफलता से दिल्ली से हिमाचल प्रदेश और फिर रायपुर तक ड्रग्स की तस्करी करने वाले तीन तस्करों को पकड़ लिया है। नाइजीरिया का निवासी श्री इनोसेंट ओलोचुकु, जिसे दिल्ली के उत्तम नगर से गिरफ्तार किया गया, इस गिरोह का मुख्य सरगना है। वहीं, पुलिस ने हिमाचल प्रदेश के अशोक यादव और अमनदीप सिंह छाबड़ा को गिरफ्तार किया। अमनदीप रायपुर से है। वह हिमाचल प्रदेश से चार साल से ड्रग्स की तस्करी कर रहा था। 124 ग्राम एमडीएमए (ड्रग) पुलिस ने उनके पास से बरामद किया है।

इस पूरे मामले में पुलिस ने एक योजना बनाकर सरगना को गिरफ्तार किया। मीडिया से चर्चा में रायपुर एसएसपी डॉ. संतोष सिंह ने बताया कि टिकरापारा थाना क्षेत्र में हाल ही में तीन आरोपियों को ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने अमनदीप सिंह और अशोक यादव को पूछताछ करके महत्वपूर्ण जानकारी हासिल की। नाइजीरियन सरगना इनोसेंट को दिल्ली से गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की एक टीम ने खुद को ग्राहक बनाकर उससे संपर्क किया और एक योजना के तहत उसे गिरफ्तार कर लिया।

बता दें कि अगस्त और सितंबर में रायपुर पुलिस ने 19 मामलों में 42 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उस समय पुलिस ने 1 करोड़ 60 लाख रुपये की ड्रग्स और अन्य नशीले पदार्थ बरामद किए हैं, जिसमें 251.22 किलोग्राम गांजा, 7.96 ग्राम चरस, 98 एमडीएमए टैबलेट, 189 ग्राम कोकीन, 59 शीशी प्रतिबंधित नशीली सिरप और 1152 नशीली टैबलेट शामिल हैं। इसके अलावा, पुलिस ने एक ट्रक, एक पिस्टल, पांच वाहन, एक स्मार्टफोन, इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन और ड्रग्स सप्लाई में इस्तेमाल किए जाने वाले कैप्सूल बरामद किए।

More Topics

हिंसा की राह छोड़, उम्मीदों की दौड़, बस्तर नई पहचान की ओर

शांति, विश्वास और विकास-बस्तर हेरिटेज मैराथन एक मज़बूत संदेशबस्तर...

विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल को अनुचित रूप से निशाना बनाया जा रहा – ममता बनर्जी

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने विधानसभा चुनावों...

श्रम विभाग की योजनाओं से श्रमिक बनेंगे आत्मनिर्भर, मिलेगा स्वरोजगार का अवसर

दीदी ई-रिक्शा एवं ई-रिक्शा सहायता योजना से होगा श्रमिकों...

इसे भी पढ़े