Total Users- 1,177,208

spot_img

Total Users- 1,177,208

Friday, March 20, 2026
spot_img

छत्तीसगढ़ के रायपुर में एक कोयला कारोबारी के दफ्तर के बाहर अमन साहू गैंग के शूटरों ने फायरिंग की, जिससे हड़कंप मच गया

छत्‍तीसगढ़ पुलिस ने प्रदेश के दो कारोबारियों की हत्‍या करने आए अमन साहू गैंग (Aman Sahu Gang) के चार शूटरों को गिरफ्तार किया था। ये शूटर कोयला कारोबारियों से वसूली करते थे। किसी कोयला कारोबारी द्वारा वसूली राशि देने से मना करने पर ये सभी शूटर उसकी हत्‍या करने रायपुर पहुंचे थे।

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह एक कोयला कारोबारी के ऑफिस के बाहर गोली चलने से हड़कंप मच गया। अमन साहू गैंग के शूटरों ने गोली मार दी है। घटना लगभग 11 बजे सुबह हुई है। गोलीकांड में हालांकि कोई घायल नहीं हुआ है। कोयला उद्यमी सुरक्षित हैं। रायपुर पुलिस इस घटना के बाद अलर्ट हो गई और पूरे शहर को बंद कर दिया गया है।

बाइक सवार शूटरों ने की हवाई फायरिंग

इस घटना के बारे में रायपुर एएसपी सिटी लखन पटले ने बताया कि रायपुर के थाना तेलीबांधा अंतर्गत पचपेड़ीनाका से तेलीबांधा के बीच सर्विस रोड में एक कारोबारी के ऑफिस के सामने दो मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति हवाई फायर करते हुए दिखाई दिए।

रायपुर एएसपी पटले ने कहा, इससे पहले रायपुर पुलिस ने इसी प्रकार के झारखंड के एक गैंग को रायपुर में घटना को अंजाम देने से पूर्व पकड़ा था। इस घटना में भी इसी गैंग पर शक है। फिलहाल शहर में नाकेबंदी कर शूटरों की तलाश की जा रही है।

अमन साहू गैंग के चार शूटरों हुए थे गिरफ्तार

बतादें कि इससे पहले छत्‍तीसगढ़ पुलिस ने प्रदेश के दो कारोबारियों की हत्‍या करने आए अमन साहू गैंग के चार शूटरों को गिरफ्तार किया था। ये शूटर कोयला कारोबारियों से वसूली करते थे। किसी कोयला कारोबारी द्वारा वसूली राशि देने से मना करने पर ये सभी शूटर उसकी हत्‍या करने रायपुर पहुंचे थे।

शूटरों की तलाश में छत्‍तीसगढ़ एसआईबी की टीम भी जुटी हुई थी। पुलिस की जांच में सामने आया है कि चारों को अमन सिंह गैंग से जुड़ा मयंक सिंह मलेशिया में बैठकर निर्देश दे रहा था।

More Topics

विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल को अनुचित रूप से निशाना बनाया जा रहा – ममता बनर्जी

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने विधानसभा चुनावों...

श्रम विभाग की योजनाओं से श्रमिक बनेंगे आत्मनिर्भर, मिलेगा स्वरोजगार का अवसर

दीदी ई-रिक्शा एवं ई-रिक्शा सहायता योजना से होगा श्रमिकों...

छत्तीसगढ़ विधानसभा से पारित हुआ नगर एवं ग्राम निवेश (संशोधन) विधेयक 2026

छत्तीसगढ़ में सुनियोजित शहरी विकास को मिलेगी नई दिशा...

फसलचक्र परिवर्तन बना संजीवनी: बढ़ी आय, बचा पानी

कभी धान-प्रधान खेती के लिए पहचाने जाने वाले धमतरी...

आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की ताकत मिली- अमरिका बंजारे

महतारी वंदन योजना से ग्रामीण महिलाओं के जीवन में...

देश की एकता और धर्म के नाम पर हो रहा ध्रुवीकरण : स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद

बिलासपुर। शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर पहुंचे...

BSNL ने दो तिमाहियों में 280 करोड़ और 262 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ अर्जित किया -केंद्रीय संचार मंत्री सिंधिया

केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया...

इसे भी पढ़े