Total Users- 1,175,620

spot_img

Total Users- 1,175,620

Thursday, March 19, 2026
spot_img

रायपुर में गांजे के साथ पति-पत्नी गिरफ्तार , ओडिशा से लाकर रायपुर में खपाने की तैयारी में थे

रायपुर पुलिस ने 8.800 किलोग्राम गांजा के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए दोनों आरोपी पति-पत्‍नी है। दोनों ओडिशा के रहने वाले हैं। ओडिशा से लाकर रायपुर में खपाने की तैयारी में थे।

रायपुर। राजधानी रायपुर में गांजा के साथ दो अंतरराज्यीय आरोपित पति-पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपित अशोक नाहक और उसकी पत्नी प्रतिमा नाहक को किया गिरफ्तार किया गया है। दोनों ओडिशा के रहने वाले हैं। टिकरापारा थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ओडिशा से लाकर रायपुर में खपाने की तैयारी में थे।

रायपुर पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ निजात अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को थाना टिकरापारा पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि क्षेत्रांतर्गत आरडीए कार्यालय कौशल्या माता विहार के पास सेक्टर-5 के पास एक महिला और एक पुरुष है, जिनके द्वारा सफेद बोरी में गांजा लेकर विक्रय करने के लिए लालपुर शराब दुकान की ओर से कौशल्या माता विहार की तरफ आ रहे हैं।

मुखबिर की सूचना पर टिकरापारा पुलिस टीम ने उक्त स्थान पर जाकर बताए अनुसार महिला और पुरुष को चिन्हांकित कर पकड़ा है। पूछताछ में अपना नाम अशोक नाहक और महिला प्रतिमा नाहक गंजाम ओडिशा का होना बताया।

टीम के सदस्यों द्वारा उसके पास रखे सफेद प्लास्टिक बोरी का तलाशी लेने पर बोरी में गांजा रखा होना पाया गया। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा दोनों आरोपित को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 8.800 किलोग्राम गांजा जब्त कर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।

More Topics

देश की एकता और धर्म के नाम पर हो रहा ध्रुवीकरण : स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद

बिलासपुर। शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर पहुंचे...

BSNL ने दो तिमाहियों में 280 करोड़ और 262 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ अर्जित किया -केंद्रीय संचार मंत्री सिंधिया

केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया...

स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का त्याग और बलिदान देश की अमूल्य धरोहर – मुख्यमंत्री साय

रायपुर। विष्णु देव साय से विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय...

इसे भी पढ़े